{"_id":"6aeb7212990aa45d2200e80c","slug":"118-accused-arrested-in-86-cases-of-drug-trafficking-and-theft-kaithal-news-c-245-1-kht1013-157492-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नशा तस्करी और चोरी के 86 मामलों में 118 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नशा तस्करी और चोरी के 86 मामलों में 118 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने अक्तूबर माह में शराब व मादक पदार्थ तस्करी, चोरी, लूट, सेंधमारी, अवैध असलाह रखने आदि के 86 मामलों में 118 आरोपी गिरफ्तार किए हैं। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि अक्तूबर माह के दौरान विशेष तौर पर नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाते हुए 17 मामले दर्ज करके 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 54 किलो 864 ग्राम डोडा पोस्त, 7 किलो 452 ग्राम गांजा, 119.50 ग्राम हैरोइन, 3 किलो 160 ग्राम चरस और 1350 नशीली गोलियों सहित बड़ी मात्रा में करोड़ों रुपये मूल्य का नशीला पदार्थ बरामद किया गया।
वहीं अक्तूबर माह के दौरान शराब तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए 41 मामलों में 41 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। उनके कब्जे से 411.25 बोतल देशी, 196 बोतल हथकढ़ी शराब और करीब 1440 लीटर लाहन बरामद हुआ। गत माह संपत्ति विरुद्ध अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए 23 मामलों में 45 आरोपियों को काबू करके उनके कब्जे से करीब 11 लाख रुपये मूल्य की चोरीशुदा जन संपत्ति बरामद की गई है।
-- -- -- -- -- -
गत माह के दौरान अवैध असलाह अमुनेशन रखने वाले अपराधियों पर भी शिकंजा कसते हुए तीन मामलों में चार आरोपियों को काबू करके चार अवैध देसी पिस्तौल, तीन कारतूस बरामद किए गए। जुआ/सट्टा अधिनियम के दो मामलों में पांच आरोपियों को काबू करके 16 हजार 650 रुपये बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त अक्तूबर माह के दौरान पुलिस की ओर से सात बेल जंपर, 12 पीओ व 1 वांछित आरोपी को भी काबू किया गया। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि पुलिस का प्रथम दायित्व लोगों की जानमाल की सुरक्षा करना है।