फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   समस्याओं को खत्म करने के लिए युवाओं को होना पड़ेगा एकजुट

समस्याओं को खत्म करने के लिए युवाओं को होना पड़ेगा एकजुट

Sun, 03 Feb 2019 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
समस्याओं को खत्म करने के लिए युवाओं को होना पड़ेगा एकजुट
समस्याओं को खत्म करने के लिए युवाओं को होना पड़ेगा एकजुट
विज्ञापन

सर्वहित पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा हलका स्तरीय राष्ट्रचेतना जनसभा आयोजित
फोटो नंबर-25
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। सर्वहित पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से रविवार को हलका स्तरीय राष्ट्रचेतना जनसभा आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता पूंडरी हलका अध्यक्ष सुशील टाया ने की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलेश्वर पंवार व राष्ट्रीय प्रवक्ता योगेश भारद्वाज ने शिरकत की, जबकि मंच संचालन देवव्रत राणा ने किया। इस अवसर पर हलके से विभिन्न गांवों से आए युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

योगेश भारद्वाज ने कहा कि समस्याओं को हटाने के लिए सभी युवाओं को एकजुट होना होगा और सर्व समाज को भी एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने पार्टी के सदस्यता अभियान के बारे में बताया और उपस्थित युवाओं को आह्वान किया कि वे पार्टी से ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुड़े व अन्य युवाओं को भी जोड़ें। पार्टी के प्रांतीय संगठन सचिव सुरेंद्र सैनी ने बताया कि पार्टी ने इस प्रकार की जनसभाओं का आयोजन पूरे प्रदेश में चलाया हुआ है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक चरण में पार्टी 100 जनसभा करेगी और युवाओं को जोड़ेगी। हलका अध्यक्ष पूंडरी सुशील टाया ने बताया कि प्रथम चरण में पूंडरी हलका से 2 हजार युवाओं को जोड़ा जाएगा। मौके पर रामबीर, अंकित टाया, संदीप दाबड़ा, सोमवीर भाणा, रणधीर मलिक, संदीप राविश, विक्रांत फरल, विक्की टीक, राज गुप्ता, सुरेंद्र सैनी, सत्यवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed