फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   9 लाख 17 हाजर 40

9 लाख 17 हाजर 40

Fri, 21 Dec 2018 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
9 लाख 17 हाजर 40
9 लाख 17 हाजर 408 रुपये का बिल महज 1344 रुपये में निपटा
विज्ञापन

31 दिसंबर तक है योजना की अवधि, संबंधित व्यक्ति लाभ उठाएं
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा शुरू की गई बिजली बिल निपटान योजना 2018 भाणा गांव निवासी संजय जैसे जिले के अनेक बकाया बिल उपभोक्ताओं के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना के तहत संजय के 9 लाख 17 हजार 408 के बकाया बिल की एवज में उसे केवल 1344 रुपये ही जमा करवाने पड़े तथा शेष राशि को माफ कर दिया गया है। यह योजना 31 दिसंबर 2018 तक लागू रहेगी। बकाया बिल उपभोक्ता इस सुनहरे अवसर का भरपूर लाभ उठाएं। यह जानकारी निगम के अधीक्षण अभियंता बीएस रंगा ने दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत बीपीएल राशन कार्ड धारक एक किलोवाट स्वीकृत लोड तक मात्र 1344 रुपये जमा करवाकर अपने बकाया बिल का भुगतान कर सकता है, ऐसा करने पर उसकी शेष राशि माफ कर दी जाएगी। उपभोक्ता द्वारा इस राशि का भुगतान किस्तों में भी किया जा सकता है। योजना में बकाया बिल निपटान की सुविधा 20 किलोवॉट तक के घरेलू व 5 किलोवॉट तक के गैर घरेलू उपभोक्ताओं को दी गई है।

उधर, पूंडरी मेें 36 हजार 730 बकाया उपभोक्ताओं में से 13 हजार 900 उपभोक्ताओं से 2 करोड़ 50 लाख रुपये की रिकवरी की गई है। इन उपभोक्ताओं की 26 करोड़ 64 लाख रुपये की शेष राशि को माफ कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed