{"_id":"5bd2133bbdec226985591d39","slug":"11540494139-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पराली जलाने वाले लोगों के खिलाफ दर्ज करवाएं एफआईआर-एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पराली जलाने वाले लोगों के खिलाफ दर्ज करवाएं एफआईआर-एसडीएम
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पराली जलाने वालों पर दर्ज करवाएं एफआईआर : एसडीएम
कैथल। एसडीएम कमलप्रीत कौर ने सरपंचों, पंचों, ग्राम सचिवों व पटवारियों को निर्देश दिए कि वे हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार अपने खेतों में धान की फसल की कटाई के पश्चात शेष बचे फसल अवशेषों को आग लगाने वाले किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएं। इसके साथ-साथ वे अपने-अपने क्षेत्रों में किसानों को धान के फसल अवशेषों को आग न लगाने बारे भी जागरूक करें तथा निरंतर निगरानी रखें।
कमलप्रीत कौर लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में फसल अवशेष प्रबंधन बारे संबंधित गांवों के सरपंचों, पंचों, ग्राम सचिवों व पटवारियों की बैठक ले रही थी। उन्होंने कहा कि वे किसानों को फसल अवशेष न जलाने बारे बार-बार जागरूक करें तथा मंदिरों व गुरुद्वारों के माध्यम से हर रोज मुनादी करवाएं। सरकार द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन के लिए कृषि यंत्रों पर अनुदान भी प्रदान किया जा रहा है। इस मौके पर कृषि उपनिदेशक डा. महावीर सिंह, नायब तहसीलदार सुरेश कुमार के अलावा सरपंच, पंच, पटवारी, ग्राम सचिव मौजूद रहे।