फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   काला तेला नामक बीमारी से धान की फसल हो रही हैं बर्बाद

काला तेला नामक बीमारी से धान की फसल हो रही हैं बर्बाद

Thu, 25 Oct 2018 12:52 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
काला तेला नामक बीमारी से धान की फसल हो रही हैं बर्बाद
काला तेला बीमारी से धान की फसल हो रही बर्बाद
विज्ञापन

दवाओं के निष्प्रभावी होने के कारण सकते हैं किसान
फोटो संख्या-23
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। धान की फसल में काले तेला के भयंकर प्रकोप ने किसान को खून के आंसू रुला दिया है। इस बीमारी की रोकथाम के लिए किसान विभिन्न दवाओं का स्प्रे कर रहे हैं पर किसी भी दवा के अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पा रहे। काले तेला के कारण धान की खड़ी फसल सूख जाती है। यह खतरनाक कीट देखते ही देखते फसल को तबाह करके रख देता है। किसान सतीश राणा, चंद्र सिंह, पप्पू, बाज सिंह, अनिल राणा, बबलू राणा का कहना है कि काले तेला के कारण उनकी धान की फसल बर्बाद हो रही है। विभाग द्वारा सुझाई गई दवाओं का प्रयोग करके देख लिया पर इस बीमारी पर किसी भी दवा का कंट्रोल नही आ रहा। किसानों का कहना है कि हर रोज वे दवा का स्प्रे करते हैं उसके बावजूद भी तेला रुकने का नाम ही नही ले पा रहा।

कृषि उप-निदेशक डा. महावीर सिंह ने कहा कि शुरूआत के दौर में यदि निम्फ का कंट्रोल कर लिया जाए तो एडल्ट तेला को काबू पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस समय जो मौसम चल रहा है वह काले तेला के लिए पूरी तरह से अनुकूल है। कोई भी कीट तभी स्वच्छंद होता है जब मौसम उसके पनपने के लिए अनुकूल हो। किसान लगातार नुवान, बुरफो तथा क्लोरो नामक दवाओं को मिला कर स्प्रे करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed