फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   सरकार ने व्यापारियों की समस्या का समाधान नहीं किया तो व्यापार मंडल हरियाणा में जोरदार आंदोलन करेगा-बजरंग गर्ग

सरकार ने व्यापारियों की समस्या का समाधान नहीं किया तो व्यापार मंडल हरियाणा में जोरदार आंदोलन करेगा-बजरंग गर्ग

Mon, 17 Sep 2018 12:08 AM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
सरकार ने व्यापारियों की समस्या का समाधान नहीं किया तो व्यापार मंडल हरियाणा में जोरदार आंदोलन करेगा-बजरंग गर्ग
समस्या का समाधान नहीं हुआ तो व्यापार मंडल करेगा आंदोलन : गर्ग
विज्ञापन

हरियाणा व्यापार मंडल का राज्यस्तरीय व्यापारी सम्मेलन में व्यापारियों की समस्याओं पर रखे विचार
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव बजरंग गर्ग ने कहा कि इस सरकार में व्यापारी लूटा है और किसान पिटा है। इस राज्य में प्रदेश का हर ट्रेड का व्यापारी व उद्योगपति दुखी है। इस सरकार ने अपने कार्यकाल में एक भी फैसला व्यापारियों के हित में नहीं लिया। व्यापारियों पर जीएसटी के तहत अनाप-शनाप करों में बढ़ोतरी करके देश के व्यापारी व आम जनता की कमर तोड़ कर रख दी है। उन्होंने कहा कि देश में नोटबंदी करके देश के व्यापार को नुकसान पहुंचाने का काम इस सरकार ने किया है। एक साल बाद भी देश का व्यापारी व छोटा उद्योगपति जीएसटी व नोटबंदी की मार से अभी तक उबर नहीं पाया है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने व्यापारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो व्यापार मंडल हरियाणा में सरकार के खिलाफ धरना, प्रदर्शन व आंदोलन करेगा।
गर्ग रविवार को हनुमान वाटिका में आयोजित हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल का राज्यस्तरीय व्यापारी सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि विचार रख रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार कह रही है कि हमने देश व प्रदेश में व्यापार व उद्योग को बढ़ावा देने के लिए काफी काम किए हैं। जबकि केंद्र व हरियाणा सरकार ने झूठी घोषणा व वायदे करने के सिवाय कोई काम अब तक नहीं किया है। जबकि चार साल में देश व प्रदेश के व्यापारी व उद्योगपतियों को किसी प्रकार की रियायतें नहीं दीं। धीरे-धीरे करके पेट्रोल व डीजल के रेट में भारी भरकम बढ़ोतरी कर दी और मार्केट बोर्ड द्वारा लाइसेंस फीसों में 10 गुना बढ़ोतरी कर दी गई। सरकार व्यापारी व उद्योगपति को कम ब्याज पर लोन देने, जीएसटी के तहत टैक्स फ्री, न्यूनतम 5 प्रतिशत व अधिकतम टैक्स दर 15 प्रतिशत होनी चाहिए। जीएसटी लगने के बाद देश में मार्केट फीस समाप्त होनी चाहिए और पेट्रोल व डीजल पर टैक्स कम करके इसे जीएसटी के दायरे में लाया जाए। उन्होंने कहा कि व्यापारी जो टैक्स भरता है। दुकान व फैक्टरी में आग लगने पर उनकी दुकान व फैक्टरी में जितना भी माल है। उस माल के नुकसान की भरपाई के लिए सरकार अपने खर्चे पर समान का पूरा मुफ्त बीमा योजना लागू करना चाहिए।
विज्ञापन

इस मौके पर व्यापार मंडल कैथल शहरी प्रधान सिकंदर लाल गुप्ता, जिला प्रधान श्रवण गोयल, प्रदेश प्रचार मंत्री राजीव गुप्ता ने प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग को पगड़ी व तलवार भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम संयोजक व शहरी प्रधान सिकंदर लाल गुप्ता, जिला प्रधान श्रवण गोयल ने सभी मेहमानों का स्वागत किया। इस समारोह में विशिष्ट अतिथि टिम्बर मार्केट प्रधान सुभाष बंसल बाता वाले, अग्रवाल समाज प्रधान नरेश मंगला, आर्यन इंटरनेशनल स्कूल डायरेक्टर एडवोकेट प्रद्युम्न सिंह ने शिरकत की। इस अवसर पर शहरी प्रधान सिकंदर लाल गुप्ता, जिला प्रधान श्रवण गोयल, सिरसा जिला प्रधान हीरा लाल शर्मा, पानीपत जिला प्रधान लक्ष्मी नारायण गुप्ता, जींद जिला प्रधान महावीर कंप्यूटर, अंबाला जिला प्रधान निरू वढेरा, सोनीपत जिला प्रधान संजय सिंगला, करनाल जिला प्रधान जेआर कालरा, झज्जर जिला प्रधान सोहन सिंह गुज्जर, पूंडरी शहरी प्रधान योगेश उप्पल, गोहाना प्रधान विनोद जैन, भिवानी प्रदेश महासचिव पवन बुवानीवाला, लाडवा प्रधान कैलाश गोयल, फरीदाबाद सुभाष गोयल, जगाधरी प्रधान सुरेंद्र नारंग, सोनीपत दिव्या देवी, टोहाना शहरी प्रधान राजेंद्र ठकराल, नारनौंद प्रधान राजवीर जैन, नरवाना प्रधान राजेंद्र अग्रवाल, यमुनानगर केवल कृष्ण खरबदा, कुरुक्षेत्र प्रधान फतेह चंद्र गांधी, कैथल युवा जिला प्रधान राहुल मित्तल, हरियाणा आयल मिल एसोसिएशन प्रधान शिव नारायण गोयल, हरियाणा गवार गम एसोसिएशन प्रधान हनुमान केडिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed