{"_id":"5b031ab54f1c1b02448b4b1b","slug":"11526930101-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 मई को पीड़ल में रात को रुकेगा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 मई को पीड़ल में रात को रुकेगा प्रशासन
Updated Tue, 22 May 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
30 को पीड़ल में रात को रुकेगा प्रशासन
कैथल। जिला प्रशासन द्वारा 30 मई को गुहला खंड के पीडल गांव में रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा सुबह 11 बजे से कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी लगाई जाएंगी तथा लोगों को मौके पर योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। सायं कालीन सत्र में डीसी सुनीता वर्मा ग्रामीणों से रूबरू होंगी तथा उनकी समस्याओं का समाधान करेंगी। रात्रि ठहराव के अगले दिन 31 मई को सुबह स्वच्छता अभियान तथा पौधरोपण कार्यक्रम के तहत गांव में साफ-सफाई की जाएगी तथा पौधा रोपण किया जाएगा। यह जानकारी एडीसी पार्थ गुप्ता ने दी।