फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   26 नवंबर को रोहतक में चौधरी छोटूराम प्रतियोगी परीक्षा एवं कौशल विकास संस्थान का भूमि पूजन होगा

26 नवंबर को रोहतक में चौधरी छोटूराम प्रतियोगी परीक्षा एवं कौशल विकास संस्थान का भूमि पूजन होगा

Wed, 04 Oct 2017 12:03 AM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
26 नवंबर को रोहतक में चौधरी छोटूराम प्रतियोगी परीक्षा एवं कौशल विकास संस्थान का भूमि पूजन होगा
26 नवंबर को रोहतक में होगा कौशल विकास संस्थान का भूमि पूजन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति कैथल की बैठक मंगलवार को आरकेएम फार्म अंबाला रोड पर जिला उपाध्यक्ष जगदेव बदसूई की अध्यक्षता में हुई। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष बलवान कोटड़ा व जिला अध्यक्ष प्रवीन किच्छाना ने बताया कि दीन बंधू चौ. छोटू राम प्रतियोगी परीक्षा व कौशल विकास संस्थान के भूमि पूजन व शिलान्यास के शुभ अवसर पर 26 नवंबर 2017 को जाट महारैली का आयोजन जसिया रोहतक में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दीनबंधू चौ. छोटूराम के 126वें जन्मदिवस 24 नवंबर 2006 से भारत में रहने वाले सभी धर्मों के जाटों के लिये जाट आरक्षण आंदोलन शुरू किया गया था। 11 साल के आंदोलन में 21 नौजवानों की शहादत, सैकड़ों को जेल जाना पड़ा व हजारों पर 2100 से अधिक मुकदमे दर्ज हुए, लेकिन 29 जनवरी 2017 तक चले शांतिपूर्वक आंदोलन ने सरकार को जाट समाज की मांग मानने को मजबूर किया। इस अवसर पर जगदेव चीका, जोगी राम चौशाला, मिया सिंह जाननपुर, सोनू बांगड़, अजमेर हरसोला, बालू गुलियाना, रामदिया बलबेड़ा, राजा कसान, सुंदर लाल सेरधा, अमरनाथ नरड़, सुरजीत सरपंच हरिपुरा भरत हरिगढ़, जोगा सरपंच, हरदीप पुनिया, रामकरण कोटड़ा, चुडिय़ा नंबरदार, संदीप कुकरकंडा, पाला सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।


-अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की बैठक में दी गई जानकारी

फोटो संख्या-4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed