{"_id":"596fa41b4f1c1b02688b45fa","slug":"11500488731-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम से कम एक पेड़ लगाए एक व्यक्ति-डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम से कम एक पेड़ लगाए एक व्यक्ति-डीसी
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कम से कम एक पेड़ लगाए एक व्यक्ति : डीसी
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पुलिस लाइन मैदान में बुधवार को वन मंडल कैथल द्वारा जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ डीसी सुनीता वर्मा ने पौधरोपण करके किया। पुलिस लाइन मैदान में डीसी ने हरड़, एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बहेड़ा तथा कार्यक्रम की संयोजिका एवं उपवन संरक्षिका हैरतजीत कौर ने आंवला का पौधरोपण किया। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक तरुण सैनी, जोगेंद्र श्योराण, एवं सतीश गौतम सहित अन्य उच्चाधिकारी भी मौजूद रहे। हैरतजीत कौर ने डीसी को पीपल तथा पुलिस अधीक्षक को बरगद का पेड़ देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थितगण को वन विभाग की तरफ से निशुल्क एक-एक पौधा वितरित किया गया। डीसी सुनीता वर्मा ने जिलावासियों का अह्वान किया कि वन महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रत्येक व्यक्ति हर वर्ष कम से कम एक पेड़ लगाने तथा उसकी देखभाल करने का संकल्प लें, ताकि पृथ्वी पर मनुष्य का अस्तित्व बना रह सके। उन्होंने वन विभाग द्वारा गत दिनों आयोजित की गई चित्रकला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने मुख्यातिथि एवं उपस्थितगण का अभिवादन करते हुए कहा कि उपस्थितगण वन महोत्सव के संदेश को घर-घर पहुंचाएं ताकि इस कार्यक्रम के मनाने का उद्देश्य पूर्ण हो सके।
कार्यक्रम की संयोजिका एवं उप वन संरक्षिका हैरतजीत कौर ने उपायुक्त तथा अन्य उपस्थितगण का स्वागत करते हुए कहा कि वनों के बिना प्रकृति में जीवन का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। चित्रकला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के विजेताओं में अक्षय, रेशमा, प्राची, प्रिया, गौरव, श्रुति, प्रीति रानी, प्रतीक शर्मा, सौरव, स्नेहल तथा राखी शामिल थी। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाली इंडस पब्लिक स्कूल के स्वागत गीत, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के स्वागत गीत, शैमरॉक पब्लिक स्कूल के नृत्यावली, तथा हिन्दू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की कृष्ण नृत्य नाटिका प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। प्रसिद्ध कोमिडियन राजीव शर्मा ने हास्य चुटकलों से उपस्थितगण का मनोरंजन किया तथा इंडस पब्लिक स्कूल के शुभम ने वृक्ष बचाओ पर अपने विचार व्यक्त किए।