फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   115 petrol pumps across the district on strike today

जिले भर के 115 पेट्रोल पंप आज हड़ताल पर

Sun, 27 Jul 2014 11:09 PM IST
ब्ूयरो/अमर उजाला/ कैथ्ाल
ब्ूयरो/अमर उजाला/ कैथ्ाल Updated Sun, 27 Jul 2014 11:09 PM IST
विज्ञापन
115 petrol pumps across the district on strike today
पेट्रोल पंपों पर हो रही लूट की घटनाओं पर अंकुश न लगने के विरोध में पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन ने सोमवार को जिलेभर के सभी पेट्रोल पंप बंद रखने का ऐलान किया है। हालांकि पुलिस ने राजौंद में एक पेट्रोल पंप पर हुई लूट के मामले का खुलासा भी कर दिया है, लेकिन बावजूद पेट्रोल पंप संचालकों ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इस फैसले के बाद सोमवार को जिले के 115 पेट्रोल पंप बंद रहेेंगे और करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित होगा।

ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो पूर्ण रूप से बंद
पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की बैठक में हुए निर्णय के अनुसार, रविवार रात 12 बजे से सोमवार रात 12 बजे तक  सभी पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। एसोसिएशन के प्रधान पूर्ण चंद गुप्ता की अध्यक्षता मीटिंग का आयोजन किया गया। एसोसिएशन के राज्य संरक्षक आरएस चौहान ने कहा कि इस एक दिवसीय हड़ताल के बाद भी प्रशासन ने 15 दिन में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की और लुटेरों को नहीं पकड़ा गया तो तेल की बिक्री पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि लूट की वारदातों के कारण पेट्रोल पंप पर काम करने वाले सेल्समैन एवं मालिकों में भय व्याप्त है। वे समुचित सुरक्षा के बाद ही पेट्रोल पंप खोल सकते हैं। मीटिंग में शशि वालिया, दरबारा नैन, सतप्रकाश, अमित गुप्ता,अमन गुप्ता, मनीराम, शीशपाल, देवी पंसन्न, ईश्म सिंह, वेद मुंजाल, सत्यवान, तरसेम गर्ग, यशपाल गर्ग, कर्म सिंह कादियान, वीरेंद्र सांगवान, रोहताश माथुर और श्याम मित्तल उपस्थित रहे।
विज्ञापन


साढ़े तीन करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित
जिले में पेट्रोल पंप बंद होने के कारण लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हो सकता है। प्रत्येक पेट्रोल पंप एक दिन में लगभग दो हजार लीटर पेट्रोल एवं तीन हजार लीटर डीजल की बिक्री होती है। इस हिसाब से दो लाख 30 हजार लीटर पेट्रोल और तीन लाख 45 हजार लीटर डीजल की बिक्री न होने के कारण हजारों उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। केवल कोयल काम्पलेक्स के सामने स्थित सरकारी पेट्रोल पंप ही खुला रह सकता है। इसक अलावा लगभग सभी पेट्रोल पंप बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed