फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   क्लोरीन के 75 नमूने फेल, दूषित पानी पीने से फैल सकती हैं बीमारियां

क्लोरीन के 75 नमूने फेल, दूषित पानी पीने से फैल सकती हैं बीमारियां

Tue, 16 Apr 2019 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
क्लोरीन के 75 नमूने फेल, दूषित पानी पीने से फैल सकती हैं बीमारियां
कैथल। जिले में जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा सप्लाई किए जा रहे पेयजल में क्लोरीन की मात्रा कम है। यह बात स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए सर्वे में सामने आई है। जिसमें जनस्वास्थ्य विभाग के क्लोरीन मिक्स करने के प्वाइंट्स से लिए गए पानी के 75 सैंपल फेल पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जनस्वास्थ्य विभाग के ऐसे 593 प्वाइंट्स का सर्वे करवाया है, जहां अस्वच्छता का आलम है। यदि इसे ठीक नहीं किया गया तो कई तरह की बीमारियां फैल सकती हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गर्मियों में अधिकतर बीमारियों का कारण पानी रहता है। जिस कारण विभाग ने जनस्वास्थ्य विभाग के उन 593 प्वाइंट्स का सर्वे करवाया। जहां पानी में क्लोरीन डाला जाता है। रिपोर्ट में सभी जगह अस्वच्छता का आलम पाया गया है। इन सभी प्वाइंट्स पर साफ-सफाई की आवश्यकता है। कई जगह पाइप में जंग लगी हुई है। इसके अलावा भी गंदगी का माहौल है। सीवन में तो गंदे पानी के बीच में पेयजल का ट्यूबवेल लगा हुआ है। जहां से पीने का पानी सप्लाई होता है।
विज्ञापन

दूषित पेयजल से हो सकती हैं ये बीमारियां : ऐसे दूषित पेयजल पीने से उल्टी-दस्त, डायरिया, पेचिस, टाईफाइड, पीलिया जैसे रोग हो सकते हैं। इन बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले में यह सर्वे करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुरेंद्र नैन ने बताया कि विभाग द्वारा क्लोरीन के लिए गए सैंपलों में से 75 सैंपल फेल पाए गए हैं। इसके अलावा कई जगह अस्वच्छता पाई गई। जिस पर विभाग के अधीक्षक अभियंता के साथ बैठक की गई। जिसमें विभाग के एक्सईएन व जेई स्तर के अधिकारियों ने भी भाग लिया। अधिकारियों से आग्रह किया गया कि पेयजल की इस स्थिति में सुधार किया जाए। ताकि लोगों को कई तरह की बीमारियों से बचाया जा सके।

जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता वीके गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने खुद की सैंपलिंग की है। अभी दोनों विभागों की ज्वाइंट सैंपलिंग होनी है। तभी पता चलेगा कि सैंपल फेल हैं या नहीं। जहां भी डोजर खराब मिले हैं, उन्हें भी ठीक करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed