{"_id":"5c22875ebdec22569c67bca8","slug":"111545766750-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरेश नायक पर हमले के मामले में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरेश नायक पर हमले के मामले में केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेश नायक पर हमले के मामले में केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सोमवार रात्रि वार्ड नंबर 20 के पार्षद मोहन नायक पर किए गए अज्ञात लोगों द्वारा हमले के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जिसमें उसने अज्ञात युवकों पर मारपीट कर 2 लाख रुपये छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में पार्षद नरेश नायक ने बताया कि वह गत 24 दिसंबर को कुरुक्षेत्र में अपनी बुआ के लडक़े से 2 लाख रुपये उधार लेकर आया था। साथ में बुआ के लडक़े की स्विफ्ट कार भी लेकर कैथल में आ गया। सांय करीब 5 बजे चंदाना गेट पर अपने मित्र सज्जन कुमार के पास पहुंचा। वहीं पर उसने अपने दूसरे मित्र मोनू को बुलाया और कार मोनू को दे दी। सांय 6.25 बजे वार्ड नंबर 13 के पार्षद गौरव ढुल को उसने फोन किया तो वह घर पर ही था। उसने गौरव ढुल के 2 लाख रुपये देने थे, इसलिए वह गौरव के घर जाने के लिए बाइक लेकर खनौरी-जींद रोड बाईपास के बीच रजवाहे के निकट पहुंचा तो अचानक एक रिटज कार उसके सामने अड़ा दी। उसकी मोटरसाइकिल कार से टकरा और वह बाइक सहित नीचे गिर गया। कार से उतरे 5 युवकों ने उसे चोटें मारते हुए उससे 2 लाख रुपये छीन लिए। नरेश नायक ने कहा कि वह इन युवकों को नहीं जानता, लेकिन सामने आने पर उन्हें जरूर पहचान सकता है। घायल पार्षद को ईलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। अनाज मंडी चौकी इंचार्ज सुभाष चंद ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।