फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी ग्रुप डी की लिखित परीक्षा

सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी ग्रुप डी की लिखित परीक्षा

Sat, 10 Nov 2018 12:03 AM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी ग्रुप डी की लिखित परीक्षा
सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी ग्रुप डी की लिखित परीक्षा
विज्ञापन

डीसी ने ली अधिकारियों की बैठक, ड्यूटियां लगाईं
आज से शुरू हो रही दो दिवसीय परीक्षा के लिए प्रत्येक सत्र में 11 हजार 498 परीक्षार्थी भाग लेंगे, सभी परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति होगी दर्ज
डीसी ने कहा-सरकार की छवि जुड़ी है परीक्षा के साथ
फोटो संख्या-5 व 20
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हरियाणा में 18 हजार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती के लिए आज से दो दिवसीय परीक्षा का आयोजन होगा। जिसके लिए डीसी ने संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। डीसी ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ इस संबंध में बैठक ली। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी और परीक्षार्थियों के लिए कई तरह के नियम तय किए गए हैं।
डीसी धर्मवीर सिंह ने परीक्षा केंद्र अधीक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि वे हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ग्रुप डी पदों की लिखित परीक्षा के संदर्भ में जारी की गई हिदायतों का अध्ययन करें तथा अपने सभी इनविजीलेटर को भी यह हिदायतें पढ़ाएं, ताकि लिखित परीक्षा के संदर्भ में उन्हें पूरा ज्ञान हो सके। लिखित परीक्षा को सरकार द्वारा गंभीरता से लिया जा रहा है और इसे नकल रहित व शांतिपूर्वक संपन्न करवाना सुनिश्चित करें। जिला प्रशासन द्वारा ड्यूटी मजिस्ट्रेट तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

ये होंगे उपाय
1. सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर 200 मीटर की परिधि में स्थित फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेंगी
2. परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन ले जाने पर पूर्ण पाबंदी लगाई गई है। साथ ही मोबाइल जैमर व सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
3. लिखित परीक्षा के दौरान वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी।
4. सभी की बायोमैट्रिक उपस्थिति भी इसी स्थान पर दर्ज करवाई जाएगी।
5. कैथल शहर में 43 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। लिखित परीक्षा के हर सत्र में 11 हजार 498 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। 6. चार डीएसपी के नेतृत्व में पेट्रोलिंग पार्टियां गठित की गई हैं तथा 10 पेट्रोलिंग पार्टियां एसएचओ/ उप निरीक्षक के नेतृत्व में, वाहनों के लिए 2-2 यातायात कर्मी, परीक्षा केंद्र की बाहरी दीवार की सुरक्षा के लिए 4-4 जवान व अंदर एएसआई की अगुवाई में प्रत्येक केंद्र में 2-2 महिला कर्मियों सहित 10 जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7. सुबह साढ़े 8 बजे से साढ़े 9 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति मिलेगी। सायं कालीन सत्र में 3 बजे से साढ़े 4 बजे तक लिखित परीक्षा के लिए 1 बजे से 2 बजे तक परीक्षा केंद्रों में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

8. परीक्षार्थी ओएमआर सीट में दिए गए गोलों को भरने के लिए केवल आयोग द्वारा प्रदान किए गए पैन का ही प्रयोग करेंगे।
9. स्टाफ सदस्य अपने साथ कोई भी इलेक्ट्रॉनिक और संचार उपकरण परीक्षा कक्ष के अंदर लेकर नहीं जाएगा।
10. जिले में 35 शिक्षण संस्थाओं ने 43 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं।
दिव्यांग परीक्षार्थी हेतु 30 मिनट अतिरिक्त समय निर्धारित किया गया है तथा वे अपने साथ एक व्यक्ति को ला सकेंगे। 40 प्रतिशत से ज्यादा दिव्यांगता को ही इस श्रेणी में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed