{"_id":"5bcf69dbbdec22693d120d3a","slug":"111540319707-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"3699 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंची 1121 धान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3699 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंची 1121 धान
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
3699 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंची 1121 धान
फोटो नंबर-25
पूंडरी। अनाज मंडी में मंगलवार को तीसरे दिन भी बोली पर 1121 धान में 50 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई। मंडी में इस समय 1121 धान की आवक जोरों पर है। दोनों मंडियों में इस समय लगभग चार हजार बोरी धान की आवक है। बोली पर धान 3699 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका, वहीं मीडियम धान में 100 रुपये प्रति क्विंटल तक की बढ़ोतरी रही। जो धान सोमवार को 3100 रुपये से 3650 रुपये प्रति क्विंटल रहा, मंगलवार को वहीं धान बोली पर 3200 रुपये से लेकर 3699 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका। मंडी में धान लेकर आये किसान नशाबर सिंह हाबड़ी, बलजीत सिंह मोहना, रूलदु टयोंठा, निशान सिंह दुसैन, सिन्द्र सिंह बुच्ची, लखा सिंह हाबड़ी, निदान सिंह, शमशेर पूंडरी ने बताया कि इस बार बेमौसमी बारिश होने से खेतों में खड़ी धान की फसल को काफी नुकसान हुआ था, जो फसल खेतों में गिर गई थी उनकी क्वालिटी भी कुछ हलकी पड़ गई थी और अब मंडियों में भाव में काफी पिट रही है। किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। धान की पैदावार भी कम और भाव भी कम लग रहा है। किसानों ने इस बार पीआर धान के समर्थन मूल्य से कम भाव में खरीद किये जाने पर भी काफी रोष प्रकट किया।