फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   नगरपालिका चेयरमैन व वाइस चेयरमैन बनाए जाने पर भाजपा नेता व पार्षदों की हुई मंत्रणा

नगरपालिका चेयरमैन व वाइस चेयरमैन बनाए जाने पर भाजपा नेता व पार्षदों की हुई मंत्रणा

Sat, 26 May 2018 12:24 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
नगरपालिका चेयरमैन व वाइस चेयरमैन बनाए जाने पर भाजपा नेता व पार्षदों की हुई मंत्रणा

विज्ञापन
नपा चेयरमैन और वाइस चेयरमैन बनाए जाने पर भाजपा नेता व पार्षदों में हुई मंत्रणा
सर्वसम्मति के निर्णय पर सभी चुने हुए पार्षदों ने दिखाई सहमति
पुरुष पार्षद को वाइस चेयरमैन बनाए जाने पर लगाई सहमति की मुहर
फोटो नंबर-32
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। कलायत की बनने पार्षदों की सर्वसम्मति बनाने के लिए सहभोज का आयोजन किया गया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित धर्मपाल शर्मा के नेतृत्व में सभी पार्षदों व पार्षद प्रतिनिधियों की एक सांझा बैठक हुई। बंद कमरे में भाजपा नेता के साथ सभी पार्षदों ने मंत्रणा की व अपने अपने सुझाव रखे। बाद में पत्रकार वार्ता में भाजपा नेता ने खुलासा किया कि सभी पार्षद नगर के विकास को लेकर एकमत हैं। सभी चाहते हैं कि नगर का विकास पिछली प्लानों से अधिक हो तथा बिना किसी खींचतान के नगरपालिका चेयरमैन व वाइस चेयरमैन का चुनाव हो। उन्होंने बताया कि पहली बैठक में यह तय हो गया कि वाइस चेयरमैन पुरुष को ही बनाया जाए क्योंकि चेयरमैन पद तो महिला के लिए आरक्षित ही है। सभी ने भाजपा में अपनी आस्था प्रकट की। शर्मा ने कहा कि पार्षदों के शपथ ग्रहण करने के बाद जितना जल्द संभव हो सका सभी मिल पार्षद मिल कर सहमति से अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव कर लेंगे। इससे पूर्व भी कलायत नगरपालिका में सुरेश रानी के नाम पर सभी पार्षदों की सहमति बनाई गई थी। वह परंपरा कलायत में जारी रहेगी तथा इस बार भी सर्वसम्मति से फैसला लिया जाऐगा।

8 महिला व 5 पुरुष चुने गए हैं नगर पार्षद

हाल ही में संपन्न हुए नगरपालिका चुनाव में 13 वार्डों में से 8 महिला व 5 पुरुष पार्षद चुनाव जीत कर आए हैं। कलायत नगरपालिका का चेयरमैन पद महिला के लिए आरक्षित है। अभी तक तो सभी चुने गए पार्षद अपनी अपनी गोटी फिट करने में लगे थे। आज के सहभोज के बाद सभी चुने हुए पार्षद एक मंच पर नजर आए।
विज्ञापन

वार्ड 5 से सुनीता धीमान, 6 से रजनी राणा, 7 से नीरज चौहान, 9 से शशिबाला कौशिक, 10 से मीनाक्षी जैष्ट, 11 से पूजा धीमान, 12 से निशु अग्रवाल और 13 से सुमन बंसल अपने अपने वार्डों से चुनाव जीत कर नगरपालिका में पहुंची है। इन्हीं महिलाओं में से एक नगरपालिका चेयरमैन पद को सुशोभित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरपालिका के चुनाव में पांच पुरुष पार्षद चुने गए हैं। वार्ड 1 से करणदीप दहिया, 2 से विक्रम राणा, 3 से सुरेश वाल्मीकि, 4 से राजीव राजपूत और 8 से सतीश लांबा पार्षद के तौर पर नगरपालिका में पहुंचे हैं। इन्हीं 5 नामों में से एक पर वाइस चेयरमैन का ताज सजना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed