{"_id":"594575244f1c1b096c8b456e","slug":"111497724196-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में कैदियों ने सीखे योग के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में कैदियों ने सीखे योग के गुर
Updated Sat, 17 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल में कैदियों ने सीखे योग के गुर
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिला जेल में योग शिविर आयोजित गया। जिसकी अध्यक्षता जेल अधीक्षक राजकुमार शर्मा और उप अधीक्षक सुरेंद्र कुमार ने किया। इस मौके पर आयुष विभाग के चिकित्सक डॉ. जितेंद्र गिल विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि योग से सभी रोगों का इलाज संभव है और जो व्यक्ति प्रतिदिन योगाभ्यास करता है। उसे कोई भी रोग नही लगता। योग भारत की पूरे विश्व को एक अनुपम भेंट है और आज सारे संसार में योग का डंका बज रहा है जो गौरव की बात है। डॉ. गिल ने बताया कि आप योग के माध्यम से शारीरक, मानसिक, सामाजिक और आध्यात्मिक उन्नति करके आत्मा को परमात्मा से मिलाप कर सकते है। धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष की प्राप्ति का साधन है योग। योग हर किसी के लिये अनिवार्य रूप से करना जरूरी है ताकि स्वस्थ समाज व स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण किया जा सके। जिस प्रकार से हमारी जीवन शैली में बदलाव की वजह से बीपी, शुगर, कैंसर, हृदय रोग, जोड़ों का दर्द, मोटापा आदि रोग हमारे देश व समाज को कमजोर कर रहे हैं। जो चिंता का विषय है। कैदियों ने पूरे अनुशासन से योग के सभी अभ्यास किये। इस मौके पर हवलदार रोशन, बलवान, मनोज व दयानंद सहित अन्य मौजूद रहे।