फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   11 people submitted a complaint against the vice president in Sewan Panchayat Samiti

Kaithal News: सीवन पंचायत समिति में उपाध्यक्ष के खिलाफ 11 ने सौंपी शिकायत

Fri, 20 Jun 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 20 Jun 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
11 people submitted a complaint against the vice president in Sewan Panchayat Samiti
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। सीवन पंचायत समिति में एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। समिति के 16 में से 11 सदस्यों ने उपाध्यक्ष लाभ सिंह को पद से हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वीरवार को सदस्यों ने लघु सचिवालय पहुंचकर उपायुक्त प्रीति को लिखित शिकायत सौंपते हुए उपाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए।

नाराज सदस्यों का कहना है कि उपाध्यक्ष लाभ सिंह का व्यवहार अन्य सदस्यों के प्रति अनुचित है और वे विकास कार्यों में भेदभाव करते हैं, जिससे पंचायत समिति के कार्य संचालन में बाधा आ रही है। इसी के चलते सदस्यों ने विधिवत रूप से अविश्वास प्रस्ताव की मांग की है।
विज्ञापन


अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले सदस्य ः समिति अध्यक्ष बलिंदर कौर, भारती रानी, जोरा सिंह, सुरेंद्र सिंह, रणवीर सिंह, सोनू देवी, हरदीप सिंह सहित कुल 11 सदस्य शामिल हैं। इन सभी ने एकमत होकर कहा कि उपाध्यक्ष का रवैया अपमानजनक है और अब नेतृत्व परिवर्तन आवश्यक हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


औंधे मुंह गिरेगा प्रस्ताव ः उपाध्यक्ष लाभ सिंह ने आरोपों को नकारते हुए दावा कर कहा कि यदि उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया भी गया, तो वह सफल नहीं होगा। उन्होंने सभी सदस्यों को एक परिवार का हिस्सा बताते हुए कहा कि कभी-कभी परिवार में नाराज़गी हो जाती है, लेकिन उसे संवाद से सुलझाया जा सकता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस विवाद के पीछे पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर का हाथ है, जो उन्हें कांग्रेस समर्थक मानते हैं, जबकि वह स्वयं भाजपा से हैं और कांगथली मंडल के एससी सेल अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।

पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने पलटवार करते हुए कहा कि यदि सदस्यों को उपाध्यक्ष के व्यवहार से आपत्ति है, तो वे अपने संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग कर सकते हैं। उन्होंने याद दिलाया कि अध्यक्ष के चुनाव के समय भी यही असंतोष देखा गया था। बाजीगर ने कहा कि यदि लाभ सिंह सभी सदस्यों को परिवार मानते हैं, तो उन्हें संवाद से समाधान निकालना चाहिए, न कि आरोप-प्रत्यारोप का सहारा लेना चाहिए।


अब यह देखना होगा कि उपायुक्त कैथल इस अविश्वास प्रस्ताव पर क्या निर्णय लेते हैं और प्रस्ताव को कब फ्लोर पर लाया जाता है। बहुमत किसके पक्ष में जाता है। फिलहाल, यह मामला सीवन पंचायत समिति में राजनीतिक सरगर्मी का केंद्र बन गया है, जिसका असर विकास कार्यों पर भी पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed