{"_id":"629bb5900161df467e6b287e","slug":"11-candidates-for-chairperson-kaithal-news-knl1104824198","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरपर्सन के लिए 11 प्रत्याशियों ने ठोंकी ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरपर्सन के लिए 11 प्रत्याशियों ने ठोंकी ताल
विज्ञापन
03-कैथल। नामांकन भरते हुए भाजपा प्रत्याशी सुरभि गर्ग व साथ मौजूद राज्यमत्री कमलेश ढांडा, विधायक ल?
- फोटो : Kaithal
कैथल। नगर परिषद चुनाव की गहमागमी के बीच नामांकन पत्र भरने के अंतिम दिन शनिवार को पार्षद पद के लिए 52 और चेयरपर्सन पद के लिए आठ उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे। दो दिनों तक कुल 148 उम्मीदवारों ने पार्षद और 11 उम्मीदवरों ने चेयरपर्सन पद के लिए नामांकन पत्र भरे हैं। रविवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद सात जून को नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। इसी दिन उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
शनिवार को सुबह से ही नगर परिषद कार्यालय में उम्मीदवारों का तांता लगा रहा। एसडीएम ब्रह्मप्रकाश व नायब तहसीलदार आशीष कुमार व ईओ कुलदीप मलिक सहित अन्य अधिकारियों ने नामांकन पत्र भरवाए। एसडीएम व नगर परिषद कार्यालय के कर्मचारियों ने नामांकन पत्रों की कमियों को दूर करवाया। सायं तक चेयरपर्सन पद के लिए आठ नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इसी क्रम में 52 लोगों ने पार्षद पद के लिए पर्चे भरे।
इस मौके पर एसडीएम ब्रह्म प्रकाश ने कहा कि नगर परिषद कैथल के प्रधान पद के लिए नामांकन करने वालों में शीबा बत्तरा, उमा रानी, कमलश्ेा देवी, आदर्श कुमारी, सांची गर्ग, सुरभि गर्ग, परमजीत कौर, सुदेश, सपना सैनी, पुष्पा देवी व नीलम रानी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि नगर परिषद कैथल में प्रधान पद के लिए 11 नामांकन दाखिल हुए जबकि 148 ने पार्षद उम्मीदवार पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन
राजौंद। राजौंद के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सुशील कुमार ने बताया कि नगर पालिका राजौंद के प्रधान पद के लिए 15 नामांकन दाखिल किए हैं। पार्षद पद के लिए 40 नामांकन दाखिल हुए हैं। प्रधान पद के लिए पप्पी कुमार, सुखदेव राज, पष्पा देवी, सुमन रानी, मनीष, करण सिंह, रमेश कुमार, रोहताश सिंह, प्रीती, संदीप, रमेश कुमार, सलिंद्र, बबीता, हरिपाल सिंह, सुल्तान सिंह ने नामांकन दाखिल किया। उन्होंने बताया कि प्रधान पद के लिए कुल 16 तथा 45 ने पार्षद पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है।
गुहला-चीका। एसडीएम नवीन कुमार ने बताया कि चीका नगर पालिका के लिए कुल प्रधान पद के लिए 24 तथा पार्षद के लिए 67 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। नामांकन पत्र भरने के अंतिम दिन शनिवार को प्रधान पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में सुनीता रानी, पूनम, उषा रानी, रेणुका, रेखा रानी, ममता रानी, मनदीप कौर, नरेन्द्र कौर, सरोज रानी, हरप्रीत कौर, किरण रानी, प्रवीन व अंजु बाला ने नामांकन पत्र भरे।
पार्षद पद के लिए वार्ड-01 से सुखवीर सिंह, कविता रानी, प्रकाश नंदवाल, सुरेश कुमार, वार्ड-2 से पिरथी सिंह, कृष्ण कुमार, वार्ड-3 से अमनदीप, वार्ड-4 से बबल कुमार, सुरेन्द्र कुमार, चांद राम, गोपाल कुमार, वार्ड-5 से पुष्पा, मुकेश देवी, वार्ड-6 से साक्षी, वार्ड-7 से ममता रानी, बिन्दू उर्फ बाला रानी, वार्ड-8 से शकुंतला शर्मा, अनिता रानी, वार्ड-9 से गुलाब सिंह, पवन कुमार, गुरपाल सिंह, सीमा रानी शामिल रहे। इसी प्रकार वार्ड-10 से रीना रानी, पूनम रानी, ज्योति रानी, वार्ड-11 से मनजीत कौर,मीना उर्फ मीना रानी, बबिता,पूजा रानी, वार्ड-13 से सुखविंद्र सिंह, सुरजीत सिंह, वार्ड-14 से इंदू बाला, वार्ड-16 से आशीष गोयल, तरसेम चंद, वार्ड-17 से सोनू ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
अब ये रहेगा शेड्यूल
अब नामांकन पत्रों की जांच छह जून को की जाएगी। सात जून को 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं। इसी दिन चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न अपराह्न तीन बजे के बाद अलॉट किए जाएंगे। उम्मीदवारों की सूची भी इसी दिन प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद 19 जून को सुबह 7 बजे से सांय 6 बजे तक मतदान होगा और 22 जून को मतगणना होगी।