फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   राजेंद्र ढुल 34 वोटों से फिर बनें जिला बार एसोसिएशन के प्रधान

राजेंद्र ढुल 34 वोटों से फिर बनें जिला बार एसोसिएशन के प्रधान

Sat, 06 Apr 2019 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
राजेंद्र ढुल 34 वोटों से फिर बनें जिला बार एसोसिएशन के प्रधान

विज्ञापन
राजेंद्र ढुल 34 वोटों से फिर बने जिला बार एसोसिएशन के प्रधान
उप-प्रधान पद मुकेश राणा, सचिव आशुतोष शर्मा निर्वाचित

कैथल। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह ढुल 34 वोटों से विजयी रहे। उन्होंने सुरेंद्र गोरसी को 34 वोटों से पराजित किया। कोषाध्यक्ष व सह-सचिव का पहले ही चयन हो चुका था।
चुनाव अधिकारी सीएल उप्पल, उप चुनाव अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा और जेपी जागलान ने बताया कि राजेंद्र ढुल को 317, सुरेंद्र गोरसी को 283, दिनेश त्यागी को 225, जितेंद्र शर्मा को 6 वोट मिले। प्रधान पद पर 6 वोट रद्द पाए गए। प्रधान पद पर 4 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे, लेकिन नाम वापिस लेने के दिन देरी हो जाने से जितेंद्र शर्मा नाम वापिस नहीं ले पाए और उन्होंने स्वयं को इस चुनाव से अलग कर लिया था। उप प्रधान पद के लिए मुकेश राणा ने मनोज आहूजा को 239 वोटों से हरा दिया। मुकेश राणा को 535 तथा मनोज आहूजा को 296 वोट प्राप्त हुए। इस पद के लिए भी 6 वोट रद्द हुए। सचिव पद के लिए आश्ुातोष शर्मा ने अतुल गोयल को 125 मतों से हराया। आश्ुातोष शर्मा को 400, अतुल गोयल को 275 तथा रणजीत अरोड़ा को 158 मत मिले। सचिव पद पर 4 वोट रद्द पाए गए। कुल 922 वकीलों में से 837 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व सह सचिव पद पर दो उम्मीदवारों में वरुण कुमार जागलान ने नाम वापिस ले लिया था। जिस कारण राकेश कुमार मलिक निर्विरोध चुने गए थे। जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए राकेश कुमार शर्मा अकेले उम्मीदवार होने के कारण पहले ही चुने जा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुहला में पुनिया ने अपने प्रतिद्वंद्वी सुशील बंसल को सात वोटों से हराया
फोटो संख्या-41
गुहला-चीका। बार एसोसिएशन गुहला के प्रधान पद के चुनाव में बलदेव पुनिया ने अपने प्रतिद्वंद्वी सुशील बंसल को पराजित करते हुए 19वीं बार प्रधान पद पर कब्जा किया। बलदेव पुनिया के प्रधान बनने पर उनके समर्थकों ने जीत की खुशी मनाते हुए उन्हें बधाई दी।
चुनाव पर्यवेक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता जीवानंद कौशिक व जरनैल सिंह घोतरा की देख रेख में चुनाव प्रक्रिया सुबह 10 बजे शुरू होकर शाम चार बजे तक चली। मतों की गिनती के बाद जीवानंद कौशिक ने नतीजे घोषित करते हुए बताया कि गुहला बार के कुल 110 मेंबरों हैं, जिनमें से आज के चुनाव में 101 मेंबरों ने अपने मत का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि आज के चुनाव में बलदेव पुनिया को 54 मत प्राप्त हुए और सुशील बंसल को 47 मत मिले। इस प्रकार से बलदेव पुनिया सात मतों से विजयी रहे हैं।

प्रधान पद के अलावा उपप्रधान पद के लिए लक्ष्मी नारायण राणा, सचिव सुखचैन सिंह थिंद, सहसचिव अरूण सिंगला व कैशियर नितिन गर्ग के नाम पर पहले ही सहमती बन चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed