{"_id":"5c1d36bbbdec2256fc7392c9","slug":"101545418427-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरक पांडवा में सर्विस रोड न बनाए जाने से ग्रामीणों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरक पांडवा में सर्विस रोड न बनाए जाने से ग्रामीणों में रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरक पांडवा में सर्विस रोड न बनाए जाने से ग्रामीणों में रोष
फोटो नंबर-35
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। नेशनल हाइवे पर स्थित खरक पांडवा गांव में सर्विस रोड और पानी की निकासी का प्रबंध न करने पर ग्रामीणों में भारी रोष है। सुभाष, रमेश कुमार, रामफल, जसबीर, गंगा दयाल, इंद्र सिंह, सुनील, अनिल, सुभाष, राजकुमार, अमरीक सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि नेशनल हाइवे से अंडरपास होकर कई गांवों को जोड़ने वाला एकमात्र रास्ता पानी निकासी व सर्विस रोड न बनने से बदतर होता जा रहा है। इस रास्ते पर कई-कई फुट गंदा पानी हर समय जमा रहता है। बरसात के दिनों में तो हालात बद से बदतर हो जाते हैं। निर्माण एजेंसी द्वारा जानबूझकर लोगों को परेशान किया जा रहा है। पहले उन्होंने कहा था कि कुछ लोगों को मुआवजे की राशि नहीं मिल पाई है इसके कारण अधिग्रहण में दिक्कतें पेश आ रही है। ग्रामीणों ने कहा कि सभी लोगों को मुआवजे की राशि लगभग डेढ़ माह पूर्व मिल चुकी है। बार-बार अवगत करवाने के बावजूद भी निर्माण एजेंसी द्वारा सर्विस रोड व पानी की निकासी का काम शुरू नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जिस तरह से ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। अगर जल्द समाधान नहीं किया गया तो लोग आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।