फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   नगर पालिका के दूसरे प्रमुख पद पर भी महिला शक्ति का कब्जा

नगर पालिका के दूसरे प्रमुख पद पर भी महिला शक्ति का कब्जा

Fri, 26 Oct 2018 12:32 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका के दूसरे प्रमुख पद पर भी महिला शक्ति का कब्जा
रणजीत कौर औलख सर्वसम्मति से बनी नपा वाइस चेयरमैन
विज्ञापन

विरोध में एक पार्षद ने किया मीटिंग का बहिष्कार, नारेबाजी
फोटो संख्या-35
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। नगर पालिका चीका की प्रधानगी पर अमनदीप कौर शर्मा की ताजपोशी के दो साल बाद हुए उपाध्यक्ष चुनाव में भी महिला शक्ति ने बाजी मार ली। वार्ड 14 की रणजीत कौर औलख को सर्वसम्मति से नगर पालिका का वाइस चेयरपर्सन चुन लिया गया। रणजीत कौर औलख के नाम पर पालिका पर काबिज पिंटू गुट ने भी खुला समर्थन किया। उपाध्यक्ष पद का दावेदार एक पार्षद विधायक बाजीगर पर धोखेबाजी के आरोप लगाते हुए सदन से बाहर चला गया। विधायक बाजीगर ने रणजीत कौर औलख के पारिवारिक सदस्यों व अन्य समर्थकों के साथ शहर भर में विजय जुलूस निकाला व गुलाल उड़ाया।
पिंटू गुट ने किया समर्थन : विधायक बाजीगर गुट के पास 11 पार्षदों का समर्थन होने के कारण 6 वोट की ताकत वाले पिंटू गुट ने उपाध्यक्ष पद के लिए अपना प्रत्याशी उतारने की बजाय विधायक द्वारा अच्छा उम्मीदवार उतारे जाने की स्थिति में बिना शर्त समर्थन का एलान पहले ही कर दिया था। चुनाव प्रक्रिया शुरू होते ही जैसे ही वार्ड 8 के पार्षद शीश पाल जिंदल ने रणजीत कौर औलख के नाम का प्रस्ताव किया तो उनकी बात पूरी होते ही पिंटू गुट के कमल चौधरी ने खड़ा होकर इसका अनुमोदन कर दिया।
विज्ञापन

धोखाधड़ी के आरोप, पार्षद का बहिष्कार : वार्ड 8 के एमसी शीशपाल जिंदल द्वारा रणजीत कौर औलख के नाम का प्रस्ताव करने और पिंटू गुट के कमल चौधरी द्वारा इसका अनुमोदन किए जाने से नाराज होकर वार्ड एक के एमसी राजेश सीड़ा विधायक कुलवंत बाजीगर पर धोखाधड़ी के आरोप लगाते हुए मीटिंग से बाहर हो गए। पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीड़ा ने कहा कि विधायक बाजीगर ने वाइस चेयरमैन पद के लिए उनके नाम का प्रस्ताव किए जाने की बात कहकर उन्हें अपने साथ जोड़ा था पर आज जब मौका आया तो विधायक ने रणजीत कौर औलख का नाम आगे कर दिया। सीड़ा ने कहा कि पहले पिंटू गुट ने उन्हें वाइस चेयरमैन बनाने का आश्वासन दिया था। उनसे धोखा खाकर वे विधायक के साथ आए थे। सीड़ा ने पिंटू व विधायक पर मिलीभगत करने के आरोप लगाते हुए कहा कि कल तक एक दूसरे को फूटी आंख ना सुहाने वाले दोनों लोग सिर्फ इस बात पर एक दूसरे से हाथ मिला चुके हैं ताकि वह यानी राजेश सीड़ा वाइस चेयरमैन न बन सके। सीड़ा विधायक व पिंटू के खिलाफ नारे भी लगाए पर उनके समर्थन में कोई भी पार्षद सदन से बाहर नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद राजेश सीड़ा के आरोपों का जवाब देते हुए विधायक बाजीगर ने कहा कि उनके पक्ष में 11 पार्षदों की वोट थी तथा एक वोट खुद उनकी लगाकर कुल 12 वोट की ताकत उनके पास थी। नगर पालिका के उपाध्यक्ष पद का चुनाव जीतने के लिए महज 10 वोट की जरूरत थी। विधायक ने स्पष्ट कहा कि मिलीभगत करना तो दूर उन्होंने किसी से भी समर्थन नहीं मांगा। अगर पिंटू गुट ने खुद आकर बिना मांगे समर्थन दिया है तो किसी को भी शहर के विकास के हित में इसका स्वागत ही करना चाहिए।

यह रखी थी पिंटू गुट ने शर्त : राजेश शर्मा पिंटू ने दो दिन पहले पत्रकारों को बुलाकर यह कहा था कि अगर विधायक वार्ड एक के पार्षद राजेश सीड़ा के अलावा किसी भी पार्षद का वाइस चेयरमैन के रूप में प्रस्ताव करेंगे तो वे बिना शर्त उसका समर्थन करेंगे। पिंटू ने कहा कि विधायक ने हमारे कहे मुताबिक एक अच्छा प्रत्याशी दिया है। इसलिए हमने उसका समर्थन कर दिया। पिंटू ने कहा कि मिलजुलकर शहर के विकास को गति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed