फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   धुंध के कारण दो हादसे, एक युवक सहित दो स्कूली बच्चे घायल

धुंध के कारण दो हादसे, एक युवक सहित दो स्कूली बच्चे घायल

Fri, 22 Dec 2017 12:34 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
धुंध के कारण दो हादसे, एक युवक सहित दो स्कूली बच्चे घायल

विज्ञापन
धुंध के कारण दो हादसे, एक युवक सहित दो स्कूली बच्चे घायल

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। बुधवार सुबह घने कोहरे के कारण कैथल-कुतुबपुर मार्ग पर दो जगह दुर्घटना हुई। एक दुर्घटना में खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में मोटरसाइकिल की टक्कर से दो छात्रों सहित तीन घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया। वहीं दूसरी घटना में सामने से आ रहे ओवरलोडिड ट्रैक्टर-ट्राली के न दिखने से धान से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। इस हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली चालक पलटे हुए ट्रैक्टर के नीचे दब गया। इसी दौरान सडक़ से गुजर रहे जेबीसी चालक ने पलटे हुए ट्रैक्टर को सीधा कर चालक को बचाया गया। दोनों घटनाओं एक ही मार्ग पर कुछ दूरी पर होने के कारण कई घंटों तक यहां जाम की स्थिति भी बनी रही। रोहेड़ियां गांव निवासी अंकित व रवि अपने चचेरे भाई पवन कुमार के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर कैथल शहर में स्थित स्कूल में आ रहे थे। जब वे हरी नगर के नजदीक पहुंचे तो धुंध के कारण सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली दिखाई न देने के कारण मोटरसाइकिल टकरा गई। इस हादसे में युवक पवन कुमार, छात्र अंकित व रवि घायल हो गए। पीछे से इसी गांव के जगदीश कुमार ने अपनी कार में तीनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने बताया कि पवन कुमार को ज्यादा चोट है। माथे व टांग की हड्डी टूट गई है। वहीं रवि व अंकित के मुंह पर चोट है। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। यह हादसा ट्रैक्टर-ट्राली चालक की लापरवाही से हुआ। उसने पहले से ही हुए एक हादसे को देखने के लिए सडक़ पर ही ट्रेक्टर-ट्राली को खड़ा कर दिया। हादसे के बाद वह फरार हो गया।
धान से भरी ट्राली पलटी
फोटो नंबर- 45, 46, 47
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed