{"_id":"692b4e58ddb3a7a5680c3b36","slug":"101-lakh-rupees-were-looted-on-the-pretext-of-giving-a-job101-lakh-rupees-were-looted-on-the-pretext-of-giving-a-job-kaithal-news-c-18-1-knl1004-791010-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नौकरी का झांसा देकर 1.01 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नौकरी का झांसा देकर 1.01 लाख रुपये हड़पे
Sun, 30 Nov 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 30 Nov 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सरकारी अस्पताल में नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये से ज्यादा की ठगी करने तथा जाति सूचक शब्द कहने के आरोप में चार व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कैथल के निर्देश पर की गई।
शिकायतकर्ता गांव ग्योंग के हरपाल सिंह ने बताया कि उसका छोटा भाई महिपाल ढांड रोड, कैथल स्थित प्लाई फैक्ट्री में काम करता था। इसी दौरान गांव प्योदा का अंकित, जो पहले उसी फैक्टरी में काम करता था, उसने महिपाल से संपर्क किया। अंकित ने दावा किया कि वह सिविल अस्पताल, कैथल में सरकारी नौकरी दिला सकता है और इसके लिए 1,35,000 रुपये की मांग की।
महिपाल ने 1,01,250 रुपये आरोपी अंकित, बलकार, सचिन और संतोष (सभी निवासी डेरा सच्चा सौदा कैंटीन, कैथल) को दे दिए। आरोपी ने वादा किया कि दो महीने में नौकरी लग जाएगी।
विज्ञापन
समय बीतने के बावजूद नौकरी नहीं लगी, और जांच में पता चला कि अंकित प्राइवेट बस में कंडक्टर का काम करता है। जब महिपाल ने पैसे लौटाने की मांग की, तो आरोपी ने राशि देने से इन्कार कर दिया और जाति सूचक शब्द कहे। एसपी उपासना यादव ने बताया कि पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।