{"_id":"6ae25716dad4aa03430307dd","slug":"100-police-personnel-accompanied-by-a-sniffer-dog-conducted-a-raid-in-fatehpur-pundri-kaithal-news-c-245-1-kht1013-157178-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: स्नीफर डॉग के साथ 100 पुलिस कर्मचारियों ने फतेहपुर पूंडरी में मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: स्नीफर डॉग के साथ 100 पुलिस कर्मचारियों ने फतेहपुर पूंडरी में मारा छापा
विज्ञापन
पूंडरी में जांच करती पुलिस की टीमें। प्रवक्ता
- फोटो : Samvad
कैथल। फतेहपुर पूंडरी में बुधवार सुबह संदिग्ध नशा तस्करों के ठिकानों पर डीएसपी सुशील प्रकाश के नेतृत्व में एसएचओ पूंडरी की टीमों के साथ स्नीफर डॉग की सहायता से सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 100 पुलिस कर्मचारियों ने संदिग्ध नशा तस्करों के करीब 10 घरों की जांच सहित अन्य जगह की छानबीन की। डीएसपी सुशील प्रकाश ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करना और अपराधियों व नशा तस्करों में भय उत्पन्न करना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में मुख्य रूप से नशे का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसना है और जिला पुलिस का उद्देश्य कैथल जिले को नशा मुक्त बनाना है।
-- -- -- -- -
189 मामलों में 302 नशा तस्करों को पकड़ा
जिला पुलिस की ओर से वर्ष 2026 के दौरान अब तक 189 मामलों में 302 नशा तस्करों को पकड़ा जा चुका है। इसके साथ-साथ पुलिस की ओर से सर्च ऑपरेशन के अलावा वहां मौजूद लोगों को समझाया गया कि किसी प्रकार के मादक पदार्थ बेचने वाले या अन्य किसी अपराधी के बारे में पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा, इसके साथ-साथ नशा न करने के बारे में भी जागरूक किया गया। पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।

पूंडरी में जांच करती पुलिस की टीमें। प्रवक्ता- फोटो : Samvad
विज्ञापन