फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   10 thousand 300 candidates will give exam to become a soldier

सिपाही बनने के लिए 10 हजार 300 परीक्षार्थी देंगे इम्तिहान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
10 thousand 300 candidates will give exam to become a soldier
10 thousand 300 candidates will give exam to become a soldier - फोटो : Kaithal
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से सात और आठ को आयोजित होने वाली सिपाही पद की लिखित परीक्षा को लेकर प्रशासन ने सभी प्रकार के इंतजाम पूर्ण करने का प्रशासन ने दावा किया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवा दी गई हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में लघु सचिवालय के सभागार में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य पवन कुमार ने सभी नोडल अधिकारियों के साथ परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक ली। लिखित परीक्षा के लिए 35 केंद्रों में 10 हजार 300 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 7 व 8 अगस्त को 10.30 बजे से 12 बजे तक तथा सायंकालीन सत्र में सायं 3 बजे से 4.30 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारी परीक्षा के दिन सुबह 7.30 बजे नोडल अधिकारी को रिपोर्ट करेंगे तथा अधिकारीगण पूरे समय परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस तैनात रहेगा। संबंधित अधिकारी हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी पत्र में दिए गए निर्देशानुसार ही कार्य करें। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों व जैमर की भी व्यवस्था होगी। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी अनिल शर्मा, तहसीलदार सुदेश मेहरा, हरियाणा कर्मचारी आयोग से पवन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed