फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   10 out of 14 candidates out for zero in Jatehri, Poondri

पूंडरी के जटेहड़ी में 14 उम्मीदवारों में से 10 शून्य पर आउट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
10 out of 14 candidates out for zero in Jatehri, Poondri
पूंडरी। पूंडरी खंड में पंचायती चुनाव शांतिपूर्ण रूप से संपन्न होने व नतीजे घोषित होने के बाद गांवों में एक दूसरे को बधाई देने का दौर जारी है। दिवाली के ठीक नौ दिन बाद रात को पूंडरी हलके के गांवों में दीवाली से भी अधिक आतिशबाजी देखने को मिली। पूंडरी खंड के गांवों की हॉट सीट बनी पूंडरी खंड के सबसे बड़े गांव पाई, फतेहपुर, फरल, करोड़ा, टयोंठा व हाबड़ी पर सबकी निगाहें लगी हुई थी। उनमें पूंडरी खंड के सबसे छोटे गांव जटेहड़ी पूंडरी हलके में चर्चा का विषय बना हुआ था। यहां पर 14 उम्मीदवारों में 10 ‘शून्य’ पर आउट हो गए अर्थात उन्हें कोई भी वोट नहीं मिला।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पूंडरी खंड के गांव जटेहड़ी में लगभग 254 मतदाता हैं। खास बात यह है कि सभी मतदाता रोड समाज से ही हैं। पूंडरी हलके का एकमात्र ऐसा गांव हैं। जहां पर दूसरी बिरादरी का एक भी व्यक्ति नहीं है। बता दें कि इस गांव में 14 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। जिनमें काजल ने 117 वोट लेकर मनीषा रानी को 22 मतों से हराया। कुल 114 वोट पोल हुए। दो प्रत्याशियों को एक-एक वोट तो 10 प्रत्याशियों को कोई मत नहीं मिला। वहीं, पूंडरी हलके सबसे बड़े गांव में राजबाला पत्नी नरेश पाई ने गांव की चौधर हासिल की। गांव फरल में हुए कड़े मुकाबले में टिंवक्ल राणा पत्नी साहब सिंह राणा ने जीत हासिल की। पूंडरी खंड की सबसे हाट सीट फतेहपुर में सोहन सिंह वर्मा ने पिछड़े वर्ग का पहला सरपंच बनने का काम किया।
विज्ञापन

1. गांव फतेहपुर से सोहनलाल वर्मा को 3674 व वेदप्रकाश को 3372 वोट मिले।
अंतर-302
2. गांव मोहना से रीना देवी को 945 व सीमा वोहरा को 900 वोट मिले।
अंतर-45
3. गांव टयोंठा में विजयपाल राणा बिरजु को 1371 व सुरेंद्र को 1364 वोट मिले।
अंतर-07
4. गांव दुसैन में राजबीर कौर को 680 व वीरेंद्र कौर को 371 वोट मिले।
अंतर-309
5. गांव बुच्ची में अंकुश को 338 व रणधीर को 319 वोट मिले।
अंतर-19
6. गांव अहमदपुर में अनिल पाल को 353 व ललित को 156 वोट मिले।
अंतर-197
7. गांव मुन्नारेहड़ी में राजेश कुमार को 1007 व देवेंद्र को 578 वोट मिले।
अंतर-429
8. गांव रसीना में करणजीत कौर को 930 व उर्मिला को 478 वोट मिले।
अंतर-452
9. गांव सांच में सुरेश कुमार को 1505 व मुकेश को 704 वोट मिले।
अंतर-801
10. गांव बदनारा में सविता शर्मा को 720 व कांता देवी को 660 वोट मिले।
अंतर-60
11. गांव सिरसल में सोमादेवी को 947 व ममता को 930 वोट मिले।
अंतर-17
12. गांव हाबड़ी में राजबीर कौर को 2323 व हरनीत कौर को 920 वोट मिले।
अंतर-1403
13. गांव बरसाना में विजय कुमार को 1397 व धर्मेंद्र को 1010 वोट मिले।
अंतर-387
14. गांव हजवाना में शालू को 1038 व नेहा रानी को 743 वोट मिले।
अंतर-295
15. गांव बाकल में नरेंद्र को 743 व राजेंद्र को 731 वोट मिले।
अंतर-12
16. गांव रमाणा-रमाणी में अशिंका को 1145 व उषा देवी को
अंतर-346
17. गांव डीग में प्रियंका को 1198 व नीलम देवी को 923 वोट मिले।
अंतर-275
18. गांव सिकंदर खेड़ी में नितेश को 455 व हरीश को 342 वोट मिले।
अंतर-113
19. गांव जटेड़ी में काजल देवी को 117 व मनीषा को 95 वोट मिले।
अंतर-22
20. गांव पिलनी में राजकिशन शर्मा को 623 वोट मिले व बलवंत शर्मा को 523 वोट मिले।
अंतर-100
21. गांव करोड़ा में दिनेश को 3151 व विकास को 1316 वोट मिले।
अंतर-1835
22. गांव भाणा में रेनू देवी को 874 वोट व सोनिया को 642 वोट मिले।
अंतर-232
23. गांव पाई में राजबाला ढुल को 3465 सुशीला को 2651 वोट मिले। जीत का अंतर 814 वोट रहे।
24. गांव जांबा में लाभ को 323 व सतपाल को 282 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed