फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   10 natural markets will be built in the state: Rana

प्रदेश में बनेंगी 10 प्राकृतिक मंडियां : राणा

Wed, 13 May 2026 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 13 May 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
10 natural markets will be built in the state: Rana
कार्यक्रम में मौजूद कृ​षि कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा व अन्य। - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि रासायनिक खाद और पेस्टिसाइड के अत्यधिक प्रयोग से स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है, इसलिए किसानों को देसी गाय पर आधारित प्राकृतिक खेती को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए 10 विशेष मंडियां स्थापित करेगी। वह मंगलवार को अगोंध, कसौर, पीडल गांव में आयोजित कार्यक्रमों को लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती की ओर कदम बढ़ाने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में 17 मई को अंबाला के शहजादपुर अनाज मंडी में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मिजोरम के राज्यपाल वी.के सिंह और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे। श्याम सिंह राणा ने कहा कि भारत विश्व स्तर पर नई पहचान बना रहा है और वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए आत्मनिर्भरता जरूरी है।उन्होंने लोगों से पेट्रोल-डीजल की बचत करने, सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करने और अनावश्यक खर्च कम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है। राज्य सरकार महापुरुषों की जयंती सम्मानपूर्वक मनाकर नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से जोड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि वे डीएपी, रासायनिक उर्वरकों और पेस्टिसाइड का कम प्रयोग करें तथा देसी गाय पालन को बढ़ावा दें। सरकार देसी गाय पालन पर 30 हजार रुपये तक का अनुदान भी दे रही है। इस मौके पर महेंद्र सिंह चीमा, राजेश कुमार उर्फ पिंटू, श्याम सिंह राणा, मदन सिंह राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed