{"_id":"6764739849d3babf79020d84","slug":"10-lakhs-cheated-in-the-name-of-sending-to-australia-kaithal-news-c-18-1-knl1004-543287-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 10 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 10 लाख ठगे
Fri, 20 Dec 2024 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 20 Dec 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। युवक को ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर एक महिला आरोपी ने 10 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
खेड़ी गुलाम अली गांव निवासी महिंद्रपाल ने चीका थाना में शिकायत दी कि वह अपने लड़के नवीन को विदेश भेजना चाहता था। इसके लिए उसने गांव बकाला पंजाब निवासी रणजीत कौर से बातचीत की, जिसने रणजीत इमीग्रेशन के नाम से पटियाला में कार्यालय बनाया हुआ है। रणजीत कौर ने कहा कि वह नवीन को ऑस्ट्रेलिया भेज देगी और इस काम के लिए 25 लाख रुपये मांगे।
आरोपी ने कहा कि इसमें से 10 लाख रुपये एडवांस देने होंगे और बकाया राशि नवीन के ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर देने हैं। उन्होंने नवंबर 2023 से लेकर जनवरी 2024 तक आरोपी को 10 लाख रुपये दे दिए। रणजीत कौर ने कहा कि पहले नवीन को बैंकॉक भेजेगी और वहां से ऑस्ट्रेलिया भेज देगी। 26 जनवरी को आरोपी रणजीत कौर ने नवीन को बैंकॉक भेज दिया, लेकिन चार दिन बाद भी उसे आगे ऑस्ट्रेलिया नहीं भेजा और वापस मुंबई आने के लिए कहा।
उसका लड़का दो महीने के करीब मुंबई में रहा और आरोपी के कहने पर उसकी साथी हरजीत कौर के खाते में मेरे लड़के नवीन ने अपने खाते से चार लाख 76 हजार रुपये डाल दिए। अप्रैल 2024 में नवीन मुंबई से घर वापस आ गया। जब उन्होंने दोबारा आरोपी से बातचीत की तो उसने कहा कि फर्जी वीजा उनको दे दिया। वीजा के फर्जी होने के कारण उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने उनको एक चेक दिया जो बाउंस हो गया। बार-बार रुपये मांगने पर आरोपी रणजीत कौर तैश में आ गई और उसने व उसके साथियों ने उससे मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।