{"_id":"663f259779cb35a2bb026909","slug":"10-gambling-accused-caught-kaithal-news-c-18-1-knl1004-386750-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जुआ खेल रहे 10 आरोपियों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जुआ खेल रहे 10 आरोपियों को पकड़ा
Sat, 11 May 2024 01:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 11 May 2024 01:30 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। चौकी हरनोली पुलिस ने गांव कमहेड़ी मोड़ से टोकनों की मार्फत जुआ खेल रहे 10 आरोपियों को काबू कर लिया। उनके कब्जे से तीन लाख 91 हजार 430 रुपये नकदी बरामद हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस की टीम को रात्रिकालीन गश्त के दौरान एक गुप्त सूचना मिली कि कमहेड़ी मोड़ पर शराब के ठेके के पीछे बने कमरे के अंदर काफी व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने कमरे पर दबिश देकर वहां प्लास्टिक टोकनों की मार्फत जुआ खेल रहे आरोपी संजय नगर पटियाला निवासी गुलशन कुमार व अंकित कुमार, रतन नगर पटियाला निवासी सुरेंद्र कुमार, नारना चौक पटियाला निवासी मंदीप सिंह, खालसा मोहल्ला पटियाला निवासी भूपेंद्र सिंह, यादवेंद्र कॉलोनी पटियाला निवासी गुरमीत सिंह, राजपुरा पंजाब निवासी दिनेश कुमार, चोतरा खास पटियाला निवासी सुरेश कुमार, चीका निवासी अंकित व सलेमपुर निवासी जसबीर सिंह को काबू कर लिया।
जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से तीन लाख 91 हजार 430 रुपये जुआ राशि व 55 टोकन बरामद हुए। सभी आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है।