पोस्ट का पोस्टमार्टम: दुष्यंत चौटाला ने X पर लिखा- मैं सीखता जा रहा हूं.., लोग बोले- हरियाणा का भट्ठा न बैठाना
हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के एक्स पर किए गए एक पोस्ट पर जनता ने खूब मजे लिए और अपनी तीखी प्रतिक्रियाएं भी दीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रचार व प्रसार के लिए सोशल मीडिया बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है। यही वजह है कि हर नेता सोशल मीडिया में काफी सक्रिय हैं। नेता सोशल मीडिया से लोगों तक पहुंच बना रहे हैं। हालांकि कई बार नेताओं के पोस्ट का जनता पोस्टमार्टम भी कर देती है। पोस्ट पर जनता भी खूब भड़ास निकालती है।
ऐसा ही कुछ जननायक जनता पार्टी (जजपा) नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ भी हुआ है। दुष्यंत चौटाला ने एक्स पर एक पोस्ट किया, जिसमें जनता ने उनके खूब मजे लेते हुए अपनी तीखी प्रतिक्रियाएं दीं।
मैं सीखता जा रहा हूँ,
— Dushyant Chautala (@Dchautala) August 15, 2024
बुजुर्गों से, ग़लतियों से, मुश्किलों से।
मेरी विधानसभा उचाना के जीवनपुर और धनखड़ी गाँव में। pic.twitter.com/LCtEPCrGOk
दरअसल जजपा का भाजपा के साथ गठबंधन में रहने के कारण लोगों दुष्यंत चौटाला की पोस्ट पर खूब भड़ास निकाल रहे हैं। दुष्यंत ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मैं सीखता जा रहा हूं, बुजुर्गों से, गलतियों से और मुश्किलों से। इस पोस्ट के साथ दुष्यंत ने दो फोटो भी शेयर की है। इस पोस्ट पर तमाम लोगों ने तीखी प्रक्रिया दी है।
कृष्ण कुमार नाम के शख्स ने दुष्यंत चौटाला के पोस्ट पर कमेंट किया कि ट्रेनिंग के चक्कर में हरियाणा का भट्ठा न बैठा देना, जब सीख ले तब बताना। इसी तरह अमन वशिष्ठ नाम के एक्स हैंडल से लिखा कि भाई पांच साल लोकसभा सांसद, साढ़े चार साल हरियाणा प्रदेश में उपमुख्यमंत्री के पद पर रहने के बाद भी अगर नहीं सीख पाए तो भाई इब मेरे विचार से तो मुश्किल है।
रामफल खटकड़ के नाम से एक्स हैंडल से लिखा कि भाई साहब इसी धनखेड़ी गांव ने आपको ट्रैक्टर पर बैठाकर पूरा सम्मान दिया था। गांव की चौपाल में आपकी माता श्री से प्रण दिलवाया था कि कुछ भी हो जाए बीजेपी में नहीं जाओगे, लेकिन आपने पूरे हलके का विश्वास तोड़ा। बीरेंद्र ते तो पहला दुखी थे, आपने और कर दिए। वहीं, राहुल पंवर ने लिखा कि भाई जब पूरी तरह सीख जाओ तब बता देना, एक बार हरियाणा को बर्बाद कर चुके, इब तेरी बारी कोणी। वहीं दुष्यंत के कई समर्थक जजपा और दुष्यंत चौटाला जिंदाबाद भी लिख रहे हैं।
इसी तरह दुष्यंत ने एक्स हैंडल के एक अन्य पोस्ट पर लिखा कि चुनाव आएंगे, चुनाव जाएंगे, हमें हरियाणा के लिए सदा खड़े पाएंगे। इस पर सतेन्द्र राव ने लिखा कि किसान आंदोलन में जहां थे वहीं चले जाओ। पवन ने लिखा कि बीजेपी के चक्कर में चौटाला जी न इधर के बचे न उधर के।