फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Youths attacked with sticks on brother who went to pick up sister from college

कॉलेज से बहन को लेने गए भाई पर युवकों ने लाठी-डंडों से किया हमला

Wed, 24 Nov 2021 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Youths attacked with sticks on brother who went to pick up sister from college
मारपीट के बाद कॉलेज के बाहर एकत्रित हुए युवक। - फोटो : Jind
जींद। राजकीय पीजी कॉलेज से बहन को लेने आए एक पटियाला चौक निवासी युवक अज्ञात दस लड़कों ने लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। युवक ने किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भागकर जान बचाई। हालांकि हमलावर बाद में भी युवक को तलाशते रहे। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सुमित ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब सवा 12 बजे वह कॉलेज में अपनी बहन को लेने गया था। जब वह बाइक पर कॉलेज के गेट के बाहर अपनी बहन का इंतजार कर रहा था, तभी कुछ युवकों ने उस पर हमला कर दिया। इसमें वह गिर गया और भाग कर जान बचाई। इसके कुछ देर बार युवक पुलिस को शिकायत देने के लिए अस्पताल जा रहा था, जहां फिर से आरोपियों ने नागरिक अस्पताल में उस पर हमला कर दिया। इस दौरान उसके शोर मचाने पर हमलावर मौके से फरार हो गए, जबकि एक को वहां पर मौजूद पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मामले में पटियाला चौक निवासी युवक सुमित ने सिविल लाइन थाना पुलिस को अज्ञात युवकों के खिलाफ मारपीट करने के आरोप में शिकायत देने की बात कही है। सिविल लाइन थाना प्रभारी रविंद्र ने बताया कि मारपीट करने के एक आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed