{"_id":"65848ebcab05094960095784","slug":"youth-swallowed-poison-in-family-court-premises-jind-news-c-199-1-sroh1009-10514-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: फैमिली कोर्ट परिसर में युवक ने निगला जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: फैमिली कोर्ट परिसर में युवक ने निगला जहर
Fri, 22 Dec 2023 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 22 Dec 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
21जेएनडी03: सोनू को नागरिक अस्पताल से रोहतक पीजीआई ले जाते हुए।
जींद। पारिवारिक विवाद के चलते फैमिली कोर्ट में आए युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों ने उसे नागरिक अस्पताल जींद में भर्ती करवाया, मगर हालत गंभीर होने के कारण पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
सोनीपत जिले के मातन गांव निवासी 30 वर्षीय सोनू का अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा है। इसको लेकर उनका फैमिली कोर्ट में केस चल रहा है। वह वीरवार सुबह फैमिली कोर्ट में आया हुआ था। सुनवाई से पहले उसने यहां पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। सोनू की तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन व अन्य उसे लेकर नागरिक अस्पताल जींद गए, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। इस मामले की जांच सिविल लाइन थाना पुलिस कर रही है।