फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Youth of Ghason Kalan taking coaching in Delhi got Corona positive

दिल्ली में कोचिंग ले रहा घसों कलां का युवक मिला कोरोना पॉजिटिव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 12:05 PM IST
विज्ञापन
Youth of Ghason Kalan taking coaching in Delhi got Corona positive
घासो गांव में पीड़ित को लेने पहुँची एम्बुलेंस - फोटो : AMAR UJALA
जिले में रविवार को 8 कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद बुधवार को एक और युवक में कारोना की पुष्टि हुई है। इस प्रकार अब जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। हालांकि पहले 2 पॉजिटिव मिले मरीज ठीक होकर घर पहुँच चुके हैं।
विज्ञापन
बुधवार को आई रिपोर्ट में घसों कलां के युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है। यह युवक दिल्ली में कोचिंग कर रहा था। 15 दिन पहले वह दिल्ली से अपने घर लौटा था। फिलहाल युवक ने बुखार होने पर गांव के ही एक चिकित्सक से दवा ली थी, जिसके बाद वह ठीक हो गया था। ठीक होने के बाद युवक ने स्वेच्छा से कोरोना जांच के लिए अपना सैंपल दिया था। अब रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने गांव को सील करने की तैयारी कर ली है। इसके अलावा उसके परिजनों व उससे मिलने वालों की भी जांच की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed