फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Youth dies under suspicious circumstances in Jind

जींद में युवक की संदिग्ध मौत: परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, दोस्त के घर से मिली लाश

Sun, 28 Dec 2025 12:34 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना
संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 28 Dec 2025 12:34 PM IST
सार

20 साल के युवक का उसके दोस्त के घर से संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को शिकायत दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances in Jind
घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

हथवाला गांव निवासी 20 वर्षीय युवक विनोद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की बहन ज्योति ने पुलिस को दी शिकायत में अपने भाई की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दोस्त के साथ घर गया था युवक 

ज्योति ने बताया कि वह सरकारी कर्मचारी है और उसके परिवार में तीन बहनें व एक भाई है।  पिता का देहांत हो चुका है और मां गृहिणी हैं। विनोद परिवार का सबसे छोटा सदस्य था। 26 दिसंबर की रात विनोद के पास एक फोन आया, जिसमें उसके दोस्त ने गांव झमोला में किसी की मौत होने की बात कही और शोक व्यक्त करने के लिए चलने को कहा। इसके बाद विनोद घर से निकल गया।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक उसी रात करीब साढ़े आठ बजे विनोद अपने दोस्त साहिल उर्फ इल्लू के साथ कुछ देर के लिए घर लौटा और फिर वापस चला गया। पूरी रात विनोद घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की और फोन भी किए, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।अगले दिन 27 दिसंबर को ज्योति और उसकी बहन विनोद की तलाश में साहिल उर्फ इल्लू के घर पहुंचे। वहां साहिल व उसकी पत्नी से विनोद के बारे में पूछताछ की गई, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्त के घर में मिला युवक का शव 

इसके बाद परिजन साहिल के मकान में बने कमरे में पहुंचे, जहां विनोद बेड पर बेसुध हालत में पड़ा मिला। जब परिजनों ने पास जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मोके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विनोद को साजिश के तहत साहिल उर्फ इल्लू और उसकी पत्नी ने मारपीट कर हत्या की। परिजनों का यह भी कहना है कि यदि वे समय पर मौके पर नहीं पहुंचते तो शव को ठिकाने लगाया जा सकता था।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।- अनिल कुमार, जांच अधिकारी जुलाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed