फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Youth dies due to drowning at Ramrai Tirth in Jind of Haryana

Jind: रामराय तीर्थ में नहाते समय डूबा युवक, बचाने लगे तो दोस्तों की जान पर भी बना संकट, एक की मौत, एक गंभीर

Tue, 28 Jun 2022 09:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 28 Jun 2022 09:00 PM IST
सार

एक युवक की डूबने से मौत हो गई व पांच को बचा लिया गया। बचाए गए युवकों में एक की हालत गंभीर है, जिसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Youth dies due to drowning at Ramrai Tirth in Jind of Haryana
नागरिक अस्पताल में विलाप करते मृतक के परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के जींद के गांव रामराय तीर्थ में मंगलवार को नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई जबकि स्थानीय लोगों ने पांच को बचा लिया। इनमें से किसी को तैरना नहीं आता था। बचाए गए युवकों में एक की हालत बनी हुई है जिसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक युवक परिवार का इकलौता चिराग था। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


 भूपेंद्र नगर निवासी अनिल (45), उसका बेटा दिव्यांशु (11), जानकार जतिन (20), अंश (20), मनीष (21) और रोहित (21) मंगलवार को गर्मी के चलते गांव रामराय तीर्थ में नहाने गए हुए थे। सभी सीढ़ियों पर नहा रहे थे। इसी दौरान जतिन उनसे आगे बढ़ कर सीढ़ी से नीचे उतर गया और गहराई में समाने लगा। उसके साथ नहा रहे मनीष, अंश और पांचों ने चेन बना कर उसे खींचने की कोशिश की तो वह खुद भी तीर्थ की गहराइयों में समाने लगे।
विज्ञापन


इसी बीच रोहित के हाथ सीढ़ी लग गई और वह अपने साथी मनीष को खींचने में कामयाब हो गया। दोनों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और अनिल, दिव्यांशु तथा अंश को बाहर निकाला। जब उन्होंने जतिन को तलाशा तो उसका पता नहीं लगा। ग्रामीणों ने तीर्थ में उतर कर जतिन को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी छह लोगों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने जतिन को मृत घोषित कर दिया जबकि अंश की हालत गंभीर देख कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जतिन परिवार का इकलौता चिराग था और वह दिल्ली कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र था। जतिन के पिता राजेश रोहतक रोड पर दुकान चलाते हैं जबकि मां गृहणी हैं। बेटे की मौत ने पूरे परिवार को तोड़ कर रख दिया है।


चश्मदीद मनीष ने बताया कि वह चेन बना कर तीर्थ में नहा रहे थे। अचानक जतिन सीढ़ियों से नीचे उतर गया और उन्हें खींचता हुआ अंदर की तरफ ले गया। किसी तरह वह निकलने में कामयाब हो गए। जतिन तीर्थ की गहराई में रह गया। ग्रामीणों के सहयोग से उसे तीर्थ से बाहर निकाला गया। मनीष ने बताया कि उनमें से किसी को भी तैरना नहीं आता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed