फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Youth arrested with three pistols and three cartridges

Jind News: तीन पिस्तौल और तीन कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Tue, 05 Nov 2024 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 05 Nov 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested with three pistols and three cartridges
04जेएनडी30: पुलिस गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस प्रशासन
जींद। डिटेक्टिव स्टॉफ की टीम ने लिजवाना खुर्द से बुढ़ाखेड़ा से एक युवक को तीन पिस्तौल और तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान शामलो कलां निवासी नवीन उर्फ माल के रूप में हुई है। जुलाना थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज निरीक्षक ऋषिपाल ने बताया कि उनकी टीम जुलाना बाईपास पुल के नीचे मौजूद थी। इस दौरान जानकारी मिली कि एक युवक लिजवाना खुर्द से बुढ़ाखेड़ा रोड पर थैले में हथियार लेकर खड़ा है। टीम मौके पर पहुंची तो युवक वहां से जाने लगा। उसे पकड़ कर तलाशी ली गई तो उसके पास से दो पिस्तौल 32 बोर व एक पिस्तौल 30 बोर की बरामद हुई। इनकी मैगजीन में एक-एक कारतूस लोड थे। पुलिस रिमांड के दौरान उसके अन्य साथियों के बारे में पता लगाएगी।

04जेएनडी30: पुलिस गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस प्रशासन

04जेएनडी30: पुलिस गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed