फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Youth arrested with fake currency notes.

Jind News: 66,500 रुपये के नकली नोटों के साथ युवक गिरफ्तार

Mon, 18 May 2026 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested with fake currency notes.
18जेएनडी08-पुलिस गिरफ्त में नकली नोटों के साथ पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस
जींद। सीआईए सफीदों पुलिस ने रोहतक जिले के सांघी निवासी रितेश उर्फ देवा को 66500 रुपये के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 500-500 रुपये के 133 नकली नोट बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सीआईए सफीदों की टीम हरिगढ़ बस अड्डा के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि बागड़ू खुर्द से सरफाबाद जाने वाले रास्ते पर एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा है। उसके पास भारी मात्रा में नकली नोट हैं और वह किसी वाहन का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची तो वहां एक युवक संदिग्ध हालत में खड़ा मिला। पुलिस को देखकर वह सरफाबाद की ओर जाने लगा। टीम ने उसे कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी को यह नकली नोट किसने दिए और वह इन्हें कहां से लेकर आया था। इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

वर्जन
आरोपी को अदालत में पेश किया है जहां से उसे दो दिन की रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से नकली नोट कहां से लाया था। इस बारे में पूछताछ की जाएगी। -रमेश कुमार, जांच अधिकारी, पुलिस थाना सफीदों
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article