फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Youth arrested with 30 litres of raw liquor

Jind News: 30 लीटर कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Wed, 14 Oct 2026 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested with 30 litres of raw liquor
जींद। सीआईए स्टाफ सफीदों की टीम ने आफताबगढ़ गांव के पास से रोहड निवासी वीर सिंह को 30 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। सीआईए स्टाफ सफीदों प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि उनकी टीम मंगलवार शाम को आफताबगढ़ बस अड्डे पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध देसी शराब निकालकर बेचता है। इस समय आफताबगढ़ से रोहड जाने वाले रास्ते पर शराब लेकर खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां नीले रंग की प्लास्टिक कैनी लिए एक युवक दिखाई दिया। पुलिस ने उसे पकड़ कर उसकी तलाशी ली तो कैनी से 30 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। थाना प्रभारी चंद्रपाल ने बताया कि इस मामले में हरियाणा आबकारी अधिनियम की धारा 61-4-20 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed