फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Young man standing on the side of the road injured in a car collision

सड़क किनारे खड़े युवक को कार ने मारी टक्कर, घायल

Sat, 23 Apr 2022 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Young man standing on the side of the road injured in a car collision
जींद। ललितखेड़ा गांव के बस अड्डे पर खड़े होकर बात कर रहे दो युवकों में से एक शनिवार को कार की टक्कर से घायल हो गया। घायल की पहचान बिहार के मधेपुरा जिले के किशनगंज गांव निवासी त्रिलोकी शाह के रूप में हुई है। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में ललितखेड़ा निवासी सोमबीर ने बताया कि उसने अपने घर में टाइल्स लगवाने के लिए बिहार के मधेपुरा जिले के किशनगंज गांव निवासी राजमिस्त्री त्रिलोकी शाह को बुलाया था। दोनों गांव के बस अड्डे पर टाइल्स लगवाने को लेकर बात कर रहे थे। इसी दौरान जींद की तरफ से तेज रफ्तार से आई कार ने त्रिलोकी शाह को टक्कर मार दी। कार उसे घसीटते हुए दूर तक ले गई। हादसे में त्रिलोकी शाह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करा गया है। सदर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed