{"_id":"6fbfc95b2116c954de2ecb727ae913dc","slug":"young-man-shot-dead-in-public-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
Updated Sat, 22 Nov 2014 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे रोड पर शुक्रवार दोपहर को बाइक सवार युवकों ने एक युवक और उसकी दादी को गोली मार दी। वारदात में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि महिला का सामान्य अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार युवक को रंजिश के चलते गोली मारी गई है।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ साजिश तथा हत्या करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
जानकारी के अनुसार शीतल पुरी कॉलोनी निवासी रविंद्र उर्फ बिंद्र (23) शुक्रवार को अपने पैतृक गांव रामराये से अपनी दादी रामरति (72) को बाइक से लेकर जींद की तरफ आ रहा था। इसी दौरान दो बाइक सवार कुछ युवकों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। इस दौरान जब वह रेलवे स्टेशन के पास बने मंदिर मोड़ पर पहुंचा तो बाइक सवार युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और उस पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
हमलावर युवकों ने इस दौरान आधा दर्जन गोलियां दागीं। हमले में युवक रविंद्र उर्फ बिंद्र की कमर में गोली लगी, जबकि बुजुर्ग महिला रामरति के पैरों में दो गोलियां लगीं। गोली लगते ही दोनों सड़क पर गिर गए वहीं सरेआम फायरिंग से रोड पर दहशत फैल गई। हमलावर युवक वारदात को अंजाम देकर हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।
हमलावरों के भाग जाने के बाद मौके पर आसपास के लोग जुटे और पुलिस को सूचना देकर घायल युवक और उसकी दादी को सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां पर उपचार के दौरान चिकित्सकों ने युवक रविंद्र उर्फ बिंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला रामरति को गंभीर अवस्था में उपचार चल रहा है।
उधर सूचना पाकर एसपी बदन सिंह, डीएसपी सुरेश कुमार, शहर थाना प्रभारी साधुराम मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक रविंद्र के भाई प्रमोद उर्फ काला की शिकायत पर गांव रामराये निवासी हिम्मत, सुमेर, विक्की, प्रवीन, गांव ईक्कस निवासी अशोक के खिलाफ हत्या तथा गांव रामराये निवासी गुगन उर्फ कीमत, गांव खेड़ी शेरखा निवासी विजय के खिलाफ हत्या की साजिश के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बदले की भावना से चल रहे हमले
पुलिस के अनुसार गांव रामराये निवासी प्रमोद उर्फ काला और हिम्मत के बीच में लगभग चार साल से रंजिश चली आ रही है। दोनों के बीच में हुई आपसी कहासुनी ने ही दोनों को एक दूसरे का दुश्मन बना दिया। दोनों ही पक्षों के लोग मौका पाते ही एक दूसरे पर जानलेवा हमला कर देते हैं।
सबसे पहले प्रमोद उर्फ काला ने हिम्मत पर हमला कर दिया था। इसके बाद वर्ष 2011 मे हिम्मत तथा उसके भाई गुगन उर्फ कीमत ने सैर पर निकले प्रमोद उर्फ काला को तालाब के निकट गोली मार दी थी। हमले में काला की रीढ़ की हड्डी में गोली लगी थी। उपचार के बाद भी काला के पांव ने काम करना बंद दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में दुश्मनी और बढ़ गई, और एक दूसरे पर हमले करने लगे।
गैंगवार के चलते हिम्मत, उसका छोटा भाई गुगन उर्फ कीमत अपने साथियों के साथ जेल में बंद था। हिम्मत कुछ दिन पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया है और उसके बाद मौका पाकर शुक्रवार को अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दे दिया। मृतक रविंद्र काला का छोटा भाई था।
जमानत पर आते ही दिया वारदात को अंजाम
पुलिस के अनुसार परिजनों ने आरोप लगाया है कि रविंद्र उर्फ बिंद्र की हत्या की साजिश जेल में बंद गांव रामराये निवासी गुगन उर्फ बिंद्र तथा गांव खेड़ी शेरखा निवासी विजय ने रची है। पहले हिम्मत भी जेल में बंद था, लेकिन कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया था।
इस दौरान तीनों ने पहले ही हत्या की योजना बना ली थी। शुक्रवार को हिम्मत ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया है।
घर में चल रही थी शादी की तैयारी
परिजनों के अनुसार रेलवे रोड पर मारा गया रविंद्र उर्फ बिंद्र गुड़गांव में किसी निजी कंपनी में नौकरी करता था। उसके सबसे बड़े भाई मंदीप की एक दिसंबर को शादी थी। इसलिए शादी की तैयारियों को लेकर बुधवार को गुड़गांव से वापस घर आया था। शुक्रवार को वह अपनी दादी को गांव रामराये से लेने के लिए गया हुआ था।
जब वह वापस आ रहा था तो बाइक सवार युवकों ने गोली मार दी। इसमें उसकी मौत हो गई, जबकि उसकी दादी रामरति घायल हो गई।