फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   You will be able to test the quality of food items by paying 20 rupees

20 रुपये देकर परख सकेंगे खाद्य पदार्थो की गुणवत्ता

Mon, 04 Jul 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
You will be able to test the quality of food items by paying 20 rupees
मोबाइल वैन में फूड जांच की जानकारी देते हुए। संवाद - फोटो : Jind
जींद। राज्य सरकार द्वारा खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने के लिए जिला स्तर पर फूड टेस्टिंग प्रयोगशाला मोबाइल वैन चलाई गई है। यह वैन जिला के लोगों की सेहत सुधारने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा उपलब्ध करवाई गई। यह जानकारी जिला खाद्य सुरक्षा एवं औषधी अधिकारी डॉ. भवर सिंह ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वैन के माध्यम से खाद्य पदार्थो की गुणवत्ता के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए 29 जुलाई तक कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। फूड सेफ्टी वैन के माध्यम से लोगों के घर द्वार पर जांच करवाने को लेकर गत एक जुलाई से जिला में चल रही मोबाइल प्रयोगशाला वैन का शेडयूल जारी किया गया है। यह मोबाइल वैन 5 जुलाई को जुलाना, 6 जुलाई को पिल्लूखेडा, 7 व 8 जुलाई को सफीदों, 11 व 12 जुलाई को नरवाना, 13 जुलाई को उचाना, 14 जुलाई को नगूरां, 15 जुलाई को अलेवा, 18 जुलाई को जींद के नए बस अड्डा तथा पुलिस लाइन कैं पस, 19 जुलाई को जिला कोर्ट कैंपस, 20जुलाई को देवीलाल चौक, 21 को रोहतक रोड तथा 22 जुलाई को भिवानी रोड, 25 जुलाई को जींद की पुरानी अनाजमंडी व घंटाघर , 26 जुलाई को सब्जी मंडी जींद, 27 जुलाई को पटियाला चौक जींद, 28 जुलाई को रेलवे स्टेशन जींद तथा इसी प्रकार 29 जुलाई को पॉलिक्लीनिक जींद में यह वैन पंहुचेगी। इस दौरान कोई भी व्यक्ति 20रुपये निर्धारित शुल्क देकर खाद्य पदार्थो की गुणवत्ता की जांच करवा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि फूड सेफ्टी वैन के माध्यम से दूध, घी, मावा, मसाले, मिठाइयां, तेल पनीर, लाल मिर्च, हल्दी पाउडर समेत खाद्य पदार्थों की जांच करवा सकते है।मोबाइल वैन प्रयोगशालाओं का मुख्य उद्देश्य सर्विलांस के आधार पर मौके पर ही खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच कर उपभोक्ताओं या विक्रेता को खाद्य पदार्थ के सुरक्षित या असुरक्षित होने की जानकारी देना है। इन पदार्थों की जांच रिपोर्ट ऑन स्पॉट 25 से 30 मिनट में उपलब्ध हो सकेगी। जांच सर्विलांस के अधीन होती है और उनके अनसेफ, मिस ब्रांड और सब स्टैंडर्ड होने पर एक्ट के अनुसार कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने बताया कि इन मोबाइल वैन प्रयोगशालाओं से खाद्य पदार्थों में मिलावट पर नियंत्रण लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed