फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   You can download photo-based digital voter card from home

Jind News: घर बैठे डाउनलोड कर सकते हैं फोटोयुक्त डिजिटल वोटर कार्ड

Thu, 05 Sep 2024 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 05 Sep 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
You can download photo-based digital voter card from home
जींद। जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि चुनाव आयोग ने चुनाव से जुड़े सभी महत्वपूर्ण कार्य ऑनलाइन कर दिए हैं। चुनाव आयोग ने देशभर में डिजिटल मतदाता पहचान पत्र या इलेक्ट्रॉनिक इलेक्टोरल फोटो आईडी कार्ड यानी ईईपीआईसी की सुविधा शुरु कर रखी है। अगर मतदाता की वोटर आईडी कहीं गुम हो गई है या फिर वह वोटर कार्ड की डिजिटल कॉपी सहेज कर रखना चाहता है तो वोटर हेल्पलाइन एप या फिर चुनाव आयोग की वेबसाइट वोटरसडॉट इसीआईडॉटजीओवीडॉटइन से अपना वोटर कार्ड आसानी से मोबाइल या कंप्यूटर पर डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

डिजिटल वोटर कार्ड ई.ईपीआईसी को डिजी लॉकर में भी अपलोड किया जा सकता है। इसके अलावा इसे प्रिंट भी कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ई-ईपीआईसी वोटर कार्ड ओरिजिनल वोटर आईडी कार्ड का एक नॉन-एडिटेबल पीडीएफ वर्जन है। वोटर आईडी के पीडीएफ वर्जन को भी आइडेंटिटी के साथ एड्रेस प्रूफ के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इस डिजिटल आईडी प्रूफ को आसानी से एक्सेस करने के लिए मोबाइल फोन या डिजीलॉकर में स्टोर करके रखा जा सकता है।
विज्ञापन

डिजिटल कार्ड को ऐसे कैरे डाउनलोड

राष्ट्रीय मतदाता पोर्टल पर ईसीआई डाट जीओवी डॉट इन पर विजिट करके नए यूजर को पहले रजिस्टर करना होगा। उसके बाद ईईपीआईसी डाउनलोड करने के विकल्प पर क्लिक करें और ईईपीआईसी नंबर या फॉर्म रेफरेंस नंबर को दर्ज कराएं। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा तथा इसके बाद ईईपीआईसी डाउनलोड का विकल्प सामने होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed