फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Wrestling player Priya Malik honored

साप्ताहिक पौधरोपण व जल संरक्षण अभियान के समापन समारोह पर अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी प्रिया मलिक को किया सम्मानित

Fri, 06 Aug 2021 10:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Wrestling player Priya Malik honored
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी प्रिया मलिक को सम्मानित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजू मोर व अन्य - फोटो : Jind
जींद। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वावधान में युवा विकास समिति के सदस्यों ने साप्ताहिक पौधरोपण और जल संरक्षण अभियान चलाया था। शुक्रवार को कार्यक्रम के समापन पर अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी प्रिया मलिक का मोरखी गांव के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में स्वागत किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष राजू मोर ने शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा, खेल और पौधरोपण की तरफ ध्यान देने की जरूरत है। इस तरह के सामाजिक कार्यों में सभी संस्थाओं को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर किसी को चाहिए कि एक पौधा जरूर लगाए और उसके पेड़ बनने तक उसकी देखभाल करे। साप्ताहिक कार्यक्रम के दौरान 5200 पौधे लगाए और बांटे गए। इस अवसर पर सरपंच मुकेश आर्य, प्रदीप रेढू, संदीप भिड़ताना, योगिता भारद्वाज, मनीष जामनी, अनीता जामनी, रणबीर रिटौली, भीम ठेकेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed