{"_id":"687eaba75dc0399cb004c6d6","slug":"workers-will-protest-against-jio-fasing-on-28th-jind-news-c-199-1-jnd1002-138160-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जियो फसिंग के विरोध में 28 को विरोध प्रकट करेंगे कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जियो फसिंग के विरोध में 28 को विरोध प्रकट करेंगे कर्मी
Tue, 22 Jul 2025 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 22 Jul 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
जींद। जियो फेसिंग लोकेशन आधारित उपस्थिति के विरोध में प्रदेश के सभी चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मचारी आंदोलन को तेज करते हुए 28 जुलाई को काले बिल्ले लगाकर विरोध प्रकट करेंगे।
4 अगस्त को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक एक घंटे कार्य का बहिष्कार करेंगे। यह निर्णय स्वास्थ्य विभाग अधिकारी कर्मचारी तालमेल कमेटी की प्रदेश स्तरीय वर्चुअल मीटिंग में लिया गया जिसकी अध्यक्षता हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसीज एसोसिएशन के प्रधान डॉ. राजेश ख्यालिया ने की।
स्वास्थ्य विभाग अधिकारी कर्मचारी तालमेल कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारी व स्वास्थ्य सुपरवाइजर संघ के प्रदेशाध्यक्ष राममेहर वर्मा, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन की प्रदेशाध्यक्ष शर्मिला देवी, हरियाणा हेल्थ मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष अमित बूरा, फार्मेसी एसोसिएशन के प्रधान जगदीप सिंह और हरियाणा सिविल डेंटल सर्विसेज एसोसिएशन के महासचिव डॉ. पंकज कालवन ने बताया कि 4 अगस्त को कार्य के बहिष्कार के साथ जिला मुख्यालय पर स्थित सिविल सर्जन के कार्यालय पर गेट मीटिंग करके सिविल सर्जन के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भी देंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि इसके बावजूद भी जियो फेंसिंग लोकेशन आधारित उपस्थिति दर्ज करने के आदेशों को वापस नही लिया गया तो 10 अगस्त को दोबारा बैठक करके अगले आंदोलन का ऐलान कर दिया जाएगा।