फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Workers given the mantra for organizational expansion at the Sarvodaya Sankalp Camp.

Jind News: सर्वोदय संकल्प शिविर में कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार का दिया मंत्र

Mon, 05 Oct 2026 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Workers given the mantra for organizational expansion at the Sarvodaya Sankalp Camp.
फोटो 04जेएनडी11-राजीव गांधी पंचायती राज संगठन हरियाणा के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय सर्वोदय
जींद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन हरियाणा के तत्वावधान में पिल्लूखेड़ा मंडी स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित दो दिवसीय सर्वोदय संकल्प शिविर का समापन हुआ। इस दौरान पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने, संगठन विस्तार और कांग्रेस की विचारधारा के प्रचार-प्रसार को लेकर मंथन किया गया।
विज्ञापन

शिविर का आयोजन जिला अध्यक्ष विजेंद्र ढाठरथ के संयोजन में किया गया। हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष फोम लाल फिरोजपुर, प्रदेश संगठन महामंत्री जसबीर सिंह पुनिया और राष्ट्रीय प्रशिक्षक विकास बुडानिया ने कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली, कांग्रेस की विचारधारा और पंचायती राज व्यवस्था को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के संबंध में मार्गदर्शन दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं की गांव स्तर पर सक्रिय भूमिका जरूरी है। शिविर में संगठन को मजबूत करने और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्यकर्ताओं को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष निर्मल चौहान, राज्य महासचिव संजय मलिक, राजीव श्योराण, राज्य सचिव कुलदीप सिंह, पूर्व विधायक सुभाष गांगोली, जिला अध्यक्ष ऋषिपाल हैबतपुर, सांसद प्रतिनिधि वजीर गांगोली, रणबीर भुसलाना, विक्रम कुंडू, बलजीत समरा, बलवान बाल्मीकि, सुरेंद्र राणा, हैप्पी कालवा, विजयपाल सरपंच, पवन दुहन, सुमन बिटानी, देवी सिंह रोड, सत्यवान शर्मा, अनिल खटकड़ और ईश्वर अलेवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed