फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Women will not be referred for delivery at night

Jind News: डिलीवरी के लिए रात में रेफर नहीं की जाएंगी महिलाएं

Mon, 08 Jan 2024 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 08 Jan 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Women will not be referred for delivery at night
नागरिक अस्पताल के महिला वार्ड में इलाज के लिए दा​खिल महिलाएं। संवाद
जींद। रात में चिकित्सक उपलब्ध नहीं होने के कारण डिलीवरी के लिए नागरिक अस्पताल में आने वाली महिलाओं को अब रेफर नहीं किया जाएगा। इसके अलावा सर्जरी के लिए आने वाले लोगों को ऑपरेशन के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नागरिक अस्पताल ने शहर की एक महिला रोग विशेषज्ञ और एक सर्जन से अनुबंध किया है। जरूरत पड़ने पर इन दोनों चिकित्सकों को किसी भी समय ऑपरेशन के लिए अस्पताल में बुलाया जा सकता है। ऐसे में इससे लोगों को काफी सुविधा होगी।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में महिलाओं की डिलीवरी के लिए दो महिला रोग विशेषज्ञ हैं। इसके अलावा एक सर्जन हैं। कई बार रात के समय डिलीवरी के लिए आने वाली महिलाओं को चिकित्सक उपलब्ध नहीं होने के कारण रेफर कर दिया जाता है। सिविल सर्जन के संज्ञान में मामला आया था कि परिजनों को कई बार जच्चा और बच्चा की जान खतरे में दिखाते हुए भय दिखाया जाता था और उनको रेफर कर दिया जाता था। इसके अलावा कभी-कभी बच्चा टेढ़ा होने या अन्य कोई कारण बताकर उनको रेफर कर दिया जाता था। सिविल सर्जन ने इस पर कड़ा संज्ञान लिया। इसके अलावा नागरिक अस्पताल में एक ही सर्जन है। जो लोग सर्जरी के लिए आते थे। कई बार सर्जन के छुट्टी पर होने के कारण भी लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अब स्वास्थ्य विभाग ने एक निजी महिला रोग विशेषज्ञ तथा एक सर्जन के साथ अनुबंध कर लिया है। इन दोनों चिकित्सकों को जरूरत पड़ने पर नागरिक अस्पताल में ऑपरेशन के लिए बुलाया जा सकेगा। इससे मरीजों को काफी लाभ होगा।
विज्ञापन

बॉक्स
स्वास्थ्य विभाग ने एक महिला रोग विशेषज्ञ और एक सर्जन के साथ अनुबंध किया है। अब महिलाओं को डिलीवरी के लिए और किसी भी व्यक्ति को ऑपरेशन के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। दोनों ही चिकित्सकों को जरूरत पड़ने पर बुलाया जा सकेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग इन चिकित्सकों को प्रति केस के हिसाब से पैसे देगा।-डॉ. गोपाल गोयल, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed