{"_id":"6150b9d38ebc3e038608834e","slug":"women-threating-home-minister-angri-jind-news-rtk62522171","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुकानदारों के बीच झगड़ा का मामला पहुंचा गृहमंत्री अनिल विज के दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दुकानदारों के बीच झगड़ा का मामला पहुंचा गृहमंत्री अनिल विज के दरबार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब्जीमंडी गेट के सामने 21 अगस्त को दो दुकानदारों के बीच हुए झगड़े का मामला शनिवार को गृहमंत्री अनिल विज के दरबार पहुंच गया। पीड़ित दुकानदार की पत्नी अंजू ने अनिल विज के सामने कहा कि वह पहले भी उनसे मिले थे। इसके बाद जांच अधिकारी एएसआई ने उनसे कहा था कि अगर दोबारा सीएम या अनिल विज से मिले तो तुम्हें ही जेल में डाल दूंगा। इस बाद पर गृहमंत्री ने एसएसपी जींद से बात करके एएसआई को तुरंत लाइन हाजिर करने के निर्देश दिए।
बताते चलें कि 21 अगस्त को सब्जीमंडी गेट के सामने राजेश कुमार व राजेंद्र जैन के बीच झगड़ा हो गया था। इसमें राजेंद्र जैन, उसके बेटे गौरव जैन, संजय व रिंकू के खिलाफ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने राजेश कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। इस मामले में राजेश कुमार एएससपी वसीम अकरम से मिले थे और इस मामले में दुकान में घुसकार मारपीट के आरोप में धारा 452 लगाने की मांग की थी। जांच अधिकारी एएसआई नवनीत ने भी इसमें कोई कार्रवाई नहीं की। 11 सितंबर को राजेश कुमार की पत्नी अंजू गृहमंत्री अनिल विज से अंबाला में मिली थी। गृहमंत्री ने शिकायत को मार्क करके एसएसपी जींद को मार्क कर दी थी। अंजू ने आरोप लगाए कि इसके बाद जब वह एएसआई नवनीत से मिले तो नवनीत ने उनसे कहा कि अगर दोबार सीएम या अनिल विज से मिले तो तुम्हें ही जेल में डाल दूंगा। अब फिर से अंजू रविवार को गृहमंत्री अनिल विज से मिली। अनिल विज ने जींद एसएसपी को फोन करके तुरंत नवनीत को लाइन हाजिर करने के निर्देश दिए तथा इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उचित कार्रवाई को कहा।