फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   women suicide on roadways bus stand

बस स्टैंड पर विवाहिता ने खाया जहर, अस्पताल में मौत

Tue, 09 Jul 2019 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
women suicide on roadways bus stand
मंगलवार शाम को लगभग पांच बजे बस स्टैंड के पार्क में लजवाना कलां निवासी 26 वर्षीय विवाहिता ने जहर खा लिया। जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां कुछ देर उसने दम तोड़ दिया। पुलिस को महिला के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। बुधवार सुबह शव का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन

बस स्टैंड प्रांगण में स्थित पार्क में शाम को लगभग पांच एक महिला काफी देर से बैठी थी। वहां आसपास बैठे लोगों ने कुछ देर बाद देखा कि महिला हाथ-पांव मार रही थी। जब लोग उसके पास पहुंचे तो उसको उल्टियां हो रही थीं। पास में एक कीटनाशक दवा की शीशी पड़ी थी। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। महिला के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान गांव लजवाना कलां निवासी 26 वर्षीय पिंकी के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों के पास फोन किया। लजवाना कलां को एक-दो आदमी जोकि जींद में रहते हैं, नागरिक अस्पताल पहुंचे और महिला के पति व अन्य रिश्तेदारों को फोन किया।
विज्ञापन

गांव लजवाना कलां निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि पिंकी की शादी लजवाना कलां निवासी संदीप के साथ सात साल पहले हुई थी। संदीप इंदौर में प्राइवेट नौकरी करता है। पिंकी की छोटी बहन की शादी संदीप के भाई आशीष के साथ हुई थी। पिंकी का मायका रोहतक जिले के गांव बलियाना में है। करीब तीन महीने पहले संदीप के भाई आशीष का हृदय गति रुकने से देहांत हो गया था। रविवार को आशीष की छमाही हुई थी, इसलिए सभी रिश्तेदार लजवाना कलां आए हुए थे। अभी तक यह पता नहीं चला कि पिंकी जींद कैसे पहुंची और आत्महत्या क्यों की। सिविल लाइन थाना प्रभारी नफे सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। बुधवार सुबह ही शव का पोस्टमार्टम हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिंकी को है एक बेटा
परिजनों के अनुसार पिंकी का पांच साल का एक बेटा है। वहीं पिंकी की छोटी बहन को दो बच्चे हैं। पिंकी की छोटी बहन का पति आशीष गुरुग्राम में एक होटल में नौकरी करता था, जिसकी करीब तीन महीने पहले मौत हो गई थी।

पिंकी की बहन ने करेपा से कर दिया था मना
अस्पताल पहुंचे लोगों ने बताया कि संदीप के भाई आशीष की छमाही के बाद परिजनों ने पिंकी की बहन का करेपा संदीप के साथ करवाने की इच्छा जताई थी, लेकिन इस पर खुद पिंकी बहन ने ही मना कर दिया था। इसके बाद परिवार में किसी प्रकार की परेशानी नहीं थी। यह किसी को समझ में नहीं आ रहा कि पिंकी ने ऐसा कदम क्यों उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed