फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Women jammed in protest against liquor contracts

बस्ती में शराब ठेका खोलने के विरोध में महिलाओं ने लगाया जाम

Tue, 07 Jun 2022 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Women jammed in protest against liquor contracts
टैंट लगाकर धरने पर बैठी महिलाएं। संवाद। - फोटो : Jind
सफीदों। विश्वकर्मा मंदिर के पास बस्ती के बीच शराब का ठेका खोलने के विरोध में सोमवार को महिलाओं ने सड़क पर जाम लगा दिया। गुस्साई महिलाओं ने एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं को मनाने के लिए तहसीलदार अजय कुमार मौके पर पहुंचे लेकिन महिलाएं नहीं मानी। बाद में एसडीओ ने पहुंचकर उन्हें समझाकर तीन घंटे बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि विश्वकर्मा मंदिर के पास नया शराब का ठेका खोला जा रहा है। चार दिन पहले भी इस ठेके के खोलने के विरोध में जाम लगाया था। इस पर प्रशासन ने ठेका नहीं खोलने का आश्वासन देकर जाम खुलवा था, लेकिन ठेका खोलने की प्रक्रिया धीरे धीरे चलती रही। इससे क्षुब्ध होकर महिलाएं सोमवार सुबह एसडीएम कार्यालय पहुंची। यहां दो घंटे तक इंतजार करने के बाद एसडीएम नहीं मिले तो महिलाएं विश्वकर्मा मंदिर के पास पहुंच गई और सड़क पर जाम लगा दिया। वहीं पर तिरपाल लगा लिया गया। कुछ देर बार तहसीलदार अजय कुमार मौके पर पहुंचे लेकिन महिलाएं नहीं मानी। उन्होंने नारेबाजी की। कहा कि जब तक एसडीएम उनके बीच आकर आश्वासन नहीं देते जब तक जाम नहीं खोलेंगे। इसके बाद शहर थाना प्रभारी सुरेश कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी देर बाद एसडीएम सत्यवान मौके पर पहुंचे और बताया कि वह चुनाव प्रक्रिया में व्यस्त थे, इसलिए देरी से पहुंचे ।
विज्ञापन

लिखित आश्वासन पर खोला जाम
महिलाओं ने एसडीएम से कहा कि जहां पर शराब का ठेका खोला जा रहा है, वहां पर विश्वकर्मा मंदिर है, एक अस्पताल व स्कूल है। इस ठेके के खुलने से महिलाओं और बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। एसडीएम ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि यह ठेका कहीं ओर शिफ्ट कर दिया जाएगा। महिलाओं ने प्रशासन से लिखित में देने के लिए कहा। कुछ देर बाद शहर थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने लिखित में आश्वासन दिया। इसके बाद महिलाओं ने जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
तेज धूप में चक्कर आकर गिरी महिला, घायल
धरने के दौरान संतोष नामक एक महिला तेज धूप के कारण चक्कर आकर गिर गई। इसमें महिला को हाथ पर चोट आई। इसके बाद धूप से महिलाओं को बचाने के लिए तिरपाल डाला गया। चक्कर आकर गिरी महिला हाथ पर पट्टी करवाकर फिर से धरने पर बैठ गई।
फोटो कैप्शन
06जेएनडी13 : टैंट लगाकर धरने पर बैठी महिलाएं। संवाद।
06जेएनडी14 : लोगों से बातचीत करते एसडीएम सत्यवान मान। संवाद।
06जेएनडी15 : गिरकर घायल हुई महिला संतोष।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed