{"_id":"6404e766bca0a57e59088844","slug":"women-doing-good-work-for-water-conservation-will-be-honored-randhir-matana-jind-news-c-17-1-85914-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल सरंक्षण के लिए अच्छा काम करने वाली महिलाएं होंगी सम्मानित : रणधीर मताना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल सरंक्षण के लिए अच्छा काम करने वाली महिलाएं होंगी सम्मानित : रणधीर मताना
Mon, 06 Mar 2023 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 06 Mar 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
जींद। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन हरियाणा द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रतियोगिता का आयोजन करेगा। जल संरक्षण व जल जीवन क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाली महिलाओं व जल जीवन मिशन पर स्लोगन, पेंटिंग, निबंध व भाषण का आयोजन किया जाएगा। इसमें पंचायत, ब्लॉक व जिला स्तर पर स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
यह बात रणधीर मताना ने नरवाना के दनौदा गांव के स्कूल में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में कही। उन्होंने कहा कि महिलाओं की जल जीवन मिशन में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए महिलाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके लिए महिलाओं को पंचायत स्तर पर, ब्लॉक स्तर पर व जिला स्तर पर आयोजित स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह स्कूलों में ड्राइंग प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, स्लोगन, फील्ड टेस्टिंग किट, जल जीवन मिशन के घटकों, जल संरक्षण को लेकर प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा हैं।